RCB Women टीम को मिला नया चेतक, अब आम लोगों के लिए भी शुरू हुई बिक्री

Bajaj Auto ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C25 की रिटेल बिक्री की शुरुआत एक खास और यादगार अंदाज में की है। महिला क्रिकेट का जश्न मनाते हुए RCB विमेंस टीम की सभी खिलाड़ियों को तोफा दिया गया।
RCB Women's team gets a new Chetak scooter; sales have now started for the general public as well.
Chetak C25 RCB Women (Source. X)
Updated on

Budget Electric Scooter: बजाज ऑटो ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक C25 की रिटेल बिक्री की शुरुआत एक खास और यादगार अंदाज में की है। महिला क्रिकेट का जश्न मनाते हुए कंपनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विमेंस टीम की सभी खिलाड़ियों को नया चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का ऐलान किया है। हाल ही में RCB विमेंस टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीता है। इसी के साथ बजाज चेतक और RCB विमेंस के बीच पूरे सीजन चली साझेदारी भी पूरी हो गई, जिसमें बजाज चेतक टीम का ऑफिशियल राइड पार्टनर था।

सबसे किफायती चेतक, शहर के आम यूजर के लिए तैयार

नया चेतक C25, बजाज चेतक रेंज का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे खास तौर पर रोजमर्रा के शहर में चलने वाले यूजर्स, ऑफिस जाने वालों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह मॉडल चेतक 30 और चेतक 35 सीरीज से नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन इसके बावजूद इसमें मजबूत मेटल बॉडी और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी दी गई है, जो बजाज की पहचान रही है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग में कितना दम?

चेतक C25 में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 113 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर लगी है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है। चार्जिंग के लिए इसमें 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। रोजमर्रा के सफर और शहर की ट्रैफिक कंडीशन को देखते हुए यह परफॉर्मेंस काफी संतुलित मानी जा रही है।

शुरुआती ग्राहकों के लिए खास ऑफर

बजाज ने चेतक C25 के शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 4,299 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 87,100 रुपये हो जाती है। फिलहाल यह ऑफर चुनिंदा शहरों में शुरू हुआ है और आने वाले समय में अन्य शहरों तक भी इसका विस्तार किया जाएगा।

एंट्री-लेवल लेकिन फीचर्स से भरपूर

एंट्री-लेवल मॉडल होने के बावजूद चेतक C25 में कई काम के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें IP67 रेटिंग वाली बैटरी, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और कॉम्पैक्ट टर्निंग रेडियस मिलता है।

इसके अलावा स्कूटर में हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, इको और स्पोर्ट राइड मोड, गाइड-मी-होम लाइटिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने वाली बेसिक कनेक्टिविटी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com