Rapido की नई पहल: ‘पिंक रैपिडो’ से महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर और रोजगार
‘पिंक रैपिडो’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत 25,000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकेंगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Pink Rapido की होगी शुरुआत जाने सब कुछ। (सौ. AI)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश की प्रमुख कैब एग्रीगेटर कंपनी रैपिडो जल्द ही महिलाओं के लिए विशेष सेवा ‘पिंक रैपिडो’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत 25,000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकेंगी।
अब महिलाएं भी चलाएंगी रैपिडो बाइक
अब तक रैपिडो में केवल पुरुष ड्राइवर ही बाइक, ऑटो और टैक्सी चलाते थे, लेकिन अब जल्द ही महिला ड्राइवर भी रैपिडो बाइक चलाती नजर आएंगी। यह पहल न सिर्फ रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगी।
कर्नाटक में होगी पहली शुरुआत
रैपिडो अपनी नई सेवा सबसे पहले कर्नाटक में लॉन्च करेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि बैंगलुरु शहर में ‘पिंक रैपिडो’ मोटरसाइकिल सेवा शुरू की जाएगी। ऑनलाइन कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म के रूप में रैपिडो का यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता को प्राथमिकता देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
लेट नाइट Rapido राइड बनी डरावना अनुभव, राइडर ने लड़की को लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल किए
41 डिग्री में काम कर रहे राइडर का छलका दर्द, वायरल वीडियो में बताई ऐप की सच्चाई
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
25,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने इस पहल की जानकारी दी और कहा कि कंपनी 25,000 महिला ड्राइवरों को रोजगार देने का लक्ष्य रख रही है। यह फैसला न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से आजीविका कमाने का अवसर भी प्रदान करेगा।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा का नया विकल्प
‘पिंक रैपिडो’ सेवा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। अक्सर महिलाएं कैब, ऑटो या बाइक राइड के दौरान असुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन अब महिला कैप्टन के साथ सफर करना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
रैपिडो के को-फाउंडर पवन गुंटुपल्ली ने कहा कि यह सेवा सिर्फ एक नया बिजनेस मॉडल नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
