EV कार पर PUC चालान, राजस्थान में अजीब मामला, जानिए सच नहीं तो पड़ सकता है महंगा
EV PUC Rules India: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी Ministry of Road Transport and Highways के जरिए EV को बढ़ावा दे रही है ताकि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम हो सके।
- Written By: सिमरन सिंह
EV Challan (Source. AI)
Electric Vehicle Fine: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी Ministry of Road Transport and Highways के जरिए EV को बढ़ावा दे रही है ताकि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम हो सके। लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
राजस्थान में EV पर कटा चालान
यह घटना राजस्थान के नागौर की है, जहां एक Tata Tiago EV को पुलिस ने रोक लिया। जांच के दौरान पाया गया कि कार मालिक के पास PUC (प्रदूषण प्रमाण पत्र) नहीं था। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने 1500 रुपये का चालान काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं।
कैसे हुई ये बड़ी गलती?
दरअसल, पुलिस ने कार को पहले विंडशील्ड पर लगे सनशेड की वजह से रोका था। इसके लिए 200 रुपये का चालान भी किया गया। लेकिन इसी दौरान बहस बढ़ गई और पुलिसकर्मी ने PUC सर्टिफिकेट न होने पर भी जुर्माना लगा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
कार मालिक का कहना था कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए PUC जरूरी नहीं होता, लेकिन अधिकारी ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहस के दौरान गलती से यह चालान काटा गया और अब इस मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि गलत चालान को सिस्टम से रद्द किया जाएगा।
#Rajasthan Police Officer demanding PUC for a EV Car. 🤪
This is Indian police for you. PS : This is from Nagore, RJ.
pic.twitter.com/e5FkfsCydZ — Kumar Manish (@kumarmanish9) April 8, 2026
क्या EV के लिए PUC जरूरी है? जानिए सच
सवाल यही उठता है कि क्या इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट जरूरी है? जवाब है नहीं। इलेक्ट्रिक वाहन किसी तरह का धुआं या प्रदूषण नहीं फैलाते, इसलिए इन्हें PUC जांच से छूट दी गई है। Ministry of Road Transport and Highways ने भी साफ किया है कि बैटरी से चलने वाली गाड़ियों को नियमित PUC टेस्ट की जरूरत नहीं होती। PUC नियम सिर्फ पेट्रोल और डीजल वाहनों पर लागू होते हैं, ताकि वे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं।
ये भी पढ़े: फिर लौटी मिडिल क्लास की फेवरेट Pulsar 180, सस्ती कीमत में दमदार बाइक
क्यों जरूरी है सही जानकारी?
इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि नियमों को लेकर जागरूकता अभी भी पूरी तरह नहीं है। अगर आपको सही जानकारी नहीं होगी, तो आप भी ऐसे गलत चालान का शिकार हो सकते हैं।
मिडिल क्लास के लिए जरूरी सीख
अगर आप EV खरीदने की सोच रहे हैं या पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नियमों की सही जानकारी जरूर रखें। इससे आप बेवजह के जुर्माने और परेशानी से बच सकते हैं।
