होली के रंगों से अपनी बाइक को ऐसे बचाएं, रहेगी नई जैसी चमकदार!
अक्सर लोग अपनी बाइक को घर के आंगन या सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे होली खेलते समय उन पर रंग पड़ सकता है। हालांकि, आपको यह जानना जरूरी है कि होली के रंगों में मौजूद रसायन और पिगमेंट्स बाइक
- Written By: सिमरन सिंह
होली में बाइक को कैसे बजाए। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगले सप्ताह पूरे देश में रंगों का उल्लास बिखेरने वाला त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग जमकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, लेकिन अक्सर इस मस्ती में हमें यह ध्यान नहीं रहता कि हमारे महंगे सामान, खासकर बाइक, भी रंगों की चपेट में आ जाते हैं।
अक्सर लोग अपनी बाइक को घर के आंगन या सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे होली खेलते समय उन पर रंग पड़ सकता है। हालांकि, आपको यह जानना जरूरी है कि होली के रंगों में मौजूद रसायन और पिगमेंट्स बाइक के कुछ खास हिस्सों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ये सतह पर चिपककर जंग और खराबी का कारण बन सकते हैं।
आइए जानते हैं किन बाइक पार्ट्स को होली के रंगों से बचाना बेहद जरूरी है—
1. इंजन और उसके पार्ट्स
सम्बंधित ख़बरें
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
अगर इंजन के आसपास रंग लग जाए तो यह इंजन की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। रंगों में मौजूद रसायन इंजन के बाहरी हिस्सों को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा, इंजन कवर पर रंग जम जाने से इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है, जिससे बाइक के परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।
2. डिजिटल कंसोल और बैटरी
बाइक के डिजिटल मीटर और कंसोल पर रंग लगने से उनकी डिस्प्ले खराब हो सकती है। वहीं, अगर बैटरी के आसपास रंग चला जाए, तो यह बैटरी की पावर को प्रभावित कर सकता है और यहां तक कि शॉर्ट सर्किट का कारण भी बन सकता है।
3. चेन और गियर
होली का रंग बाइक की चेन और गियर में घुस जाए तो उनकी चिकनाई खत्म हो सकती है। इससे न केवल सवारी में परेशानी होगी, बल्कि गियर और चेन को साफ करना भी मुश्किल हो जाएगा। लगातार घर्षण और रगड़ के कारण ये जल्दी खराब हो सकते हैं।
4. ब्रेक्स और हेडलाइट्स
अगर ब्रेक्स पर रंग लग जाए तो यह उनकी ग्रिप और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है। हेडलाइट्स और टेललाइट्स पर रंग लगने से उनकी चमक कम हो सकती है, जिससे रात में ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है।
5. स्पीडोमीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स
बाइक के स्पीडोमीटर, इंडिकेटर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रंग लगने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। ये उपकरण गीले या चिपचिपे रंगों के संपर्क में आने पर खराब हो सकते हैं और सही से काम नहीं कर सकते।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
6. बाइक की बॉडी और पेंट
अगर होली के रंग लंबे समय तक बाइक की बॉडी पर लगे रहें, तो यह पेंट को फीका और खराब कर सकते हैं। रंगों में मौजूद केमिकल बाइक की चमक को कम कर देते हैं और समय के साथ पेंट की परत को नुकसान पहुंचाते हैं।
कैसे बचाएं अपनी बाइक को होली के रंगों से?
- बाइक को कवर से ढककर रखें।
- इंजन और अन्य संवेदनशील हिस्सों पर प्लास्टिक शीट लगाएं।
- होली के बाद तुरंत बाइक की सफाई करें।
- बाइक पर वॉटरप्रूफ कोटिंग करवाएं ताकि रंग न जमे।
उपाय करेंगे काम
अगर आप अपनी बाइक को सुरक्षित और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए बाइक पार्ट्स को रंगों से बचाने के ये टिप्स जरूर अपनाएं। इस होली, मस्ती और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें!
