पेट्रोल पर नया झटका, प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा, मिडिल क्लास ड्राइवर्स के लिए कौन सा पेट्रोल सही?
Petrol Price Hike: देश में पेट्रोल की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल में की गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Petrol (Source. Freepik)
Which Petrol is Right: देश में पेट्रोल की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल में की गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर हैं। कुछ शहरों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर करीब 2 से 2.3 रुपये तक बढ़ गई है। इससे आम और प्रीमियम पेट्रोल के बीच का अंतर और बढ़ गया है, जो वाहन चालकों की जेब पर असर डाल सकता है।
किन फ्यूल पर लागू हुई नई कीमत?
यह बढ़ोतरी हाई-ऑक्टेन फ्यूल पर लागू की गई है, जैसे Indian Oil का XP95 और Hindustan Petroleum का पावर पेट्रोल। नई दरें लागू होने के बाद कुछ शहरों में XP95 की कीमत करीब 101.80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं HPCL का प्रीमियम पेट्रोल भी इसी तरह महंगा हो गया है।
नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या फर्क?
प्रीमियम पेट्रोल और सामान्य पेट्रोल के बीच मुख्य अंतर उनके ऑक्टेन नंबर में होता है। प्रीमियम पेट्रोल हाई-ऑक्टेन होता है, जिससे इंजन स्मूद चलता है और नॉकिंग (खटखट की आवाज) कम होती है। यह खासकर हाई-परफॉर्मेंस और टर्बो इंजन वाली गाड़ियों के लिए बेहतर माना जाता है। दूसरी ओर, सामान्य पेट्रोल कम ऑक्टेन वाला होता है और रोजमर्रा की गाड़ियों के लिए पर्याप्त होता है। इसकी कीमत भी कम होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका ही उपयोग करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
PM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या होता है ऑक्टेन नंबर?
ऑक्टेन नंबर यह बताता है कि पेट्रोल इंजन में जलते समय कितनी अच्छी तरह नॉकिंग को रोक सकता है। जितना ज्यादा ऑक्टेन नंबर होगा, उतना ही फ्यूल ज्यादा दबाव सहन करेगा और सही समय पर जलेगा। इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
आपकी गाड़ी के लिए कौन सा पेट्रोल सही?
यह पूरी तरह आपकी कार के इंजन पर निर्भर करता है। सामान्य गाड़ियों के लिए रेगुलर पेट्रोल पर्याप्त होता है, हाई-परफॉर्मेंस या टर्बो इंजन वाली गाड़ियों में प्रीमियम पेट्रोल बेहतर रहता है कार की मैन्युअल में यह जानकारी दी होती है कि कौन सा फ्यूल सही रहेगा।
भारत में पेट्रोल के प्रकार
भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के पेट्रोल उपलब्ध हैं:
- रेगुलर पेट्रोल (ऑक्टेन-91): सबसे आम और सस्ता विकल्प
- एक्स्ट्रा प्रीमियम (91-93): थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज
- प्रीमियम पेट्रोल (95-99): स्मूद ड्राइविंग और हाई-परफॉर्मेंस के लिए
- XP100 पेट्रोल: लग्जरी और हाई-पावर गाड़ियों के लिए
ये भी पढ़े: Triumph ला रही सस्ती 350cc बाइक्स, Royal Enfield को देगी सीधी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च
मिडिल क्लास के लिए क्या है सही विकल्प?
अगर आपकी गाड़ी सामान्य उपयोग के लिए है, तो रेगुलर पेट्रोल ही सबसे बेहतर और किफायती विकल्प है। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल तभी करें जब आपकी गाड़ी इसकी मांग करती हो, वरना यह अतिरिक्त खर्च बढ़ा सकता है।
