-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Hpcl Company Snatches Amravati Petrol Pump Dealership From Arjun Upadhyay
एचपीसीएल कंपनी ने अर्जुन उपाध्याय से अमरावती पेट्रोल पंप डीलरशिप छीनी
- Written By: अशोक वर्मा

ठाणे : डोंबिवली पूर्व काटईनाका (Dombivli East Katinaka) स्थित अमरावती पेट्रोल पम्प (Amravati Petrol Pump) के मालिक अर्जुन विजयनारायण उपाध्याय (Owner Arjun Vijaynarayan Upadhyay) को लाखों की धोखाधड़ी करने के चलते शनिवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited) कंपनी ने बेआबरू कर निकाल दिया और उनसे पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) का मालिकाना हक़ छीन लिया। पेट्रोल पम्प को चलाने का अधिकार ज्ञान ऑटो कंपनी के मालिक अशोक वोरा को दे दिया गया है।
अशोक वोरा को दिया गया पेट्रोल पंप चलाने का पूरा अधिकार
शनिवार को एचपीसीएल कंपनी के अधिकारी पुलिस बंदोबस्त (Police Setobast) के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंचे। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन (Manpada Police Station) के लगभग 10 पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे। एचपीसीएल ने अर्जुन उपाध्याय को अग्रिम नोटिस दी हुई थी। इसलिए उपाध्याय एन्ड फैमिली (विजय नारायण उपाध्याय, अर्जुन उपाध्याय, दीपक उपाध्याय और राज उपाध्याय अपने 7 निजी सुरक्षा रक्षक (बाउंसरों) के साथ पहले से ही मौजूद थे और जितना ड्रामा, नौटंकी कर सकते थे उपाध्याय एन्ड फैमिली ने कर ली। दीपक उपाध्याय तो जमीन पर लेट गया और बेहोश होने का नाटक करने लगा। लेकिन एचपीसीएल के अधिकारी शिवाजी आचर्लेकर और मानपाड़ा पुलिस के सामने कोई भी नौटंकी काम नहीं आई। पुलिस ने पहले तो बाउंसरों को भगा दिया। अधिकारियों ने उपाध्याय का जो भी सामान था निकाल कर उन्हें दे दिया और ज्ञान ऑटो कंपनी के मालिक अशोक वोरा (Ashok Vora) को पेटोल पंप चलाने का पूरा अधिकार दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
बैंक को गुमराह कर ट्रांसफर किया पैसा
फरवरी 2022 को “बैंक और मृत पार्टनर्स के साथ धोखाधड़ी करनेवाले अमरावती पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज” हुई थी। मीडिया में यह न्यूज आने से एचपीसीएल कंपनी के विजिलेंस विभाग ने इस खबर को सीरियसली लिया और जांच की। विजिलेंस विभाग को खबर सच मिली। इस पर एचपीसीएल ने अर्जुन उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अर्जुन उपाध्याय ने एचपीसीएल को जो जवाब दिया। कंपनी अर्जुन उपाध्याय के उस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। अंततः एचपीसीएल ने अर्जुन उपाध्याय की डीलरशिप कैंसल कर दी और 30 अप्रैल 2022 को अधिकारी डीलरशिप कैंसल करने की फॉर्मेलिटी पूरी करने आये थे। अर्जुन उपाध्याय के दूसरे भागीदार वेदप्रकाश मिश्रा की विधवा पत्नी पूर्णिमा मिश्रा की शिकायत पर कल्याण (पूर्व) की कोलसेवाड़ी पुलिस ने 26 फरवरी 2022 को अर्जुन उपाध्याय के खिलाफ भादंसं की धारा 420 और 406 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अर्जुन उपाध्याय ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया की कल्याण पूर्व शाखा से कंपनी के खाते से 20,56,403 रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। तब के बैंक मैनेजर मलय कुमार ने भी पुलिस को बयान दिया है कि अर्जुन उपाध्याय ने बैंक को गुमराह करके रुपये ट्रांसफर किए हैं।
Hpcl company snatches amravati petrol pump dealership from arjun upadhyay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jun 27, 2026 | 04:03 AMMeta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














