-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Pre Bookings Bmw 7 Series Generating A Buzz Ahead Of The Launch Both Ice And Electric
BMW 7 Series की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले ही मची हलचल, पहली बार ICE और Electric मिलेंगे दोनों विकल्पो
- Written By: सिमरन सिंह
BMW 7 Series Booking: प्रीमियम लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी आ गई है। BMW इंडिया ने अपनी नई BMW 7 Series की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

BMW 7 Series (Source. BMW)
BMW 7 Series Features: आप भी एक प्रीमियम लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी आ गई है। बता दें कि BMW इंडिया ने अपनी नई BMW 7 Series की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जिसमें ग्राहक इस फ्लैगशिप लग्जरी सेडान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या देशभर के अधिकृत BMW डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने 1 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि नई 7 Series जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगी।
पहली बार ICE और Electric दोनों विकल्प
बता दें कि नई BMW 7 Series की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसे इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) यानी पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल दोनों विकल्पों में पेश कर रही है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पेट्रोल/डीजल इंजन वाला मॉडल या इलेक्ट्रिक वर्जन चुन सकते है। वहीं भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए BMW का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। इससे कंपनी पारंपरिक लग्जरी कार खरीदारों के साथ-साथ EV सेगमेंट के ग्राहकों को भी अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है।
प्रीमियम डिजाइन और हाईटेक केबिन बनेगा खास आकर्षण
नई BMW 7 Series के बारे में बताए तो इसमें एक्सटीरियर पहले से ज्यादा आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसमें BMW की सिग्नेचर इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल दी गई है जो रात के समय कार को बेहद शानदार लुक देती है। इसके साथ नए स्लिम क्रिस्टल LED हेडलाइट्स इसे और अधिक प्रीमियम बनाते हैं। वहीं केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फर्जी वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र पर सख्ती, परिवहन मंत्री के निर्देश, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
देखा जा रहा है कि कार में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि ड्राइवर के साथ-साथ पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी पहले से ज्यादा आरामदायक और लग्जरी अनुभव मिलेगा। प्रीमियम क्वालिटी मटेरियल और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इसका इंटीरियर हाई-एंड लग्जरी का एहसास कराता है।
ये भी पढ़े: Spider-Man फिल्म के साथ TVS का बड़ा सरप्राइज, लॉन्च हुई Doctor Doom थीम वाली Raider 125
जल्द सामने आएगी कीमत और पूरी डिटेल
इसको लेकर BMW का कहना है कि नई 7 Series को लग्जरी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और शानदार ड्राइविंग अनुभव का बेहतरीन मिश्रण बनाकर तैयार किया गया है। अभी के लिए कंपनी ने केवल प्री-बुकिंग शुरू की है जबकि इसकी कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियों का खुलासा लॉन्च के समय किया जाएगा। वहीं ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई BMW 7 Series भारतीय लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz S-Class और Audi A8 जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इस कार को लेकर ग्राहकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Pre bookings bmw 7 series generating a buzz ahead of the launch both ice and electric
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BMW 7 Series की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले ही मची हलचल, पहली बार ICE और Electric मिलेंगे दोनों विकल्पो
Aug 01, 2026 | 06:50 PMतनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए
Aug 01, 2026 | 06:49 PMमाफी देने की जरूरत नहीं, PM खुद मांगें माफी…राहुल गांधी ने बोला हमला, NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात
Aug 01, 2026 | 06:44 PMCJP चीफ अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत; घर बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, समर्थकों में चिंता का माहौल
Aug 01, 2026 | 06:44 PMIran US War: ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी, अमेरिका ने नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा
Aug 01, 2026 | 06:37 PMटैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील
Aug 01, 2026 | 06:35 PMWeekly Horoscope: अगस्त के पहले सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Aug 01, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














