-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Tvs Big Marvel Spider Man Movie Doctor Doom Themed Raider 125 Launched
Spider-Man फिल्म के साथ TVS का बड़ा सरप्राइज, लॉन्च हुई Doctor Doom थीम वाली Raider 125
- Written By: सिमरन सिंह
Marvel फिल्मों के फैन हैं और एक स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो TVS Motor Company आपके लिए खास सरप्राइज लेकर आई है। जिसमें कमाल के फीचर्स के साथ डिजाइन भी है।

Raider 125 (Source. TVS)
Marvel Theme Bike: अगर आप Marvel फिल्मों के फैन हैं और एक स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो TVS Motor Company आपके लिए खास सरप्राइज लेकर आई है। बता दें कि कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक TVS Raider 125 Super Squad Edition का नया Doctor Doom Inspired Spectral Green Edition लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ यूनिक डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी चाहते हैं। TVS इससे पहले भी Iron Man, Black Panther, Deadpool और Wolverine जैसी Marvel थीम वाली बाइक्स पेश कर चुकी है। वहीं अब Doctor Doom एडिशन के जुड़ने से यह लाइनअप और भी आकर्षक हो गई है।
Spider-Man फिल्म के बाद हुआ बड़ा खुलासा
जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक की लॉन्चिंग का तरीका भी काफी अलग रखा गया है। जिसमें Marvel फिल्मों की पोस्ट-क्रेडिट परंपरा से प्रेरणा लेते हुए TVS ने भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में Spider-Man: Brand New Day के पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस के तुरंत बाद इस नए Doctor Doom एडिशन से पर्दा उठाया। इस अनोखे लॉन्च ने फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों और बाइक प्रेमियों दोनों को चौंका दिया।
Spectral Green कलर और शानदार फीचर्स
बता दें कि नई TVS Raider 125 में Spectral Green कलर थीम दी गई है जो Doctor Doom के दमदार और रहस्यमयी व्यक्तित्व से प्रेरित है। जिसमें बाइक में मल्टी-टोन पेंट फिनिश मिलता है जो अलग-अलग एंगल से देखने पर हरे से भूरे रंग में बदलता नजर आता है। इसके साथ नए ग्राफिक्स बाइक को और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा iGO Assist टेक्नोलॉजी बेहतर एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग अनुभव देती है। इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए चौड़े टायर दिए गए हैं जबकि टॉप वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS और डुअल डिस्क ब्रेक का विकल्प भी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
10 साल पुरानी डीजल कार का PUC नहीं बना तो पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट, 70 लाख की Volvo को लेकर उठे बड़े सवाल
भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
ये भी पढ़े: UP में 1 अगस्त से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, QR Code से सेकेंडों में होगी जांच
इंजन वही, लेकिन स्टाइल बिल्कुल नई
नई Raider 125 के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 125cc का 3-वाल्व इंजन मिलता है जो 11.4 bhp की पावर जनरेट करता है। यानी कंपनी ने परफॉर्मेंस से ज्यादा डिजाइन और एक्सक्लूसिव थीम पर फोकस किया है। Marvel के साथ TVS की यह साझेदारी लगातार मजबूत होती दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी और भी सुपरहीरो या सुपरविलेन थीम वाली बाइक्स बाजार में उतार सकती है जिससे युवा ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता और बढ़ सकती है।
Tvs big marvel spider man movie doctor doom themed raider 125 launched
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Puja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMRoyal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
Aug 07, 2026 | 05:23 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













