1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा

Best Mileage Two-wheeler In India: बाइक और स्कूटर सिर्फ सफर का वाहन नहीं बल्कि हर घर की जरूरत बनती जा रही है। इस लिस्ट में खास तौर पर मिडिल क्लास परिवार और युवा शामिल होते है।
powerful Two-wheeler for under 1 lakh
Two-wheeler (Source. Freepik)
Updated on

Most Affordable Two-wheeler: आज के समय में लोगों के लिए बाइक और स्कूटर सिर्फ सफर का वाहन नहीं बल्कि हर घर की जरूरत बनती जा रही है। इस लिस्ट में खास तौर पर मिडिल क्लास परिवार और युवा शामिल होते है। ऐसे में अगर आप भी कम खर्च में टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो आपको आपको पहले वाहन का माइलेज और फीचर्स चेक करना जरूरी है ताकी बाद में आपको कोई नुकसान ना झेलना पड़े।

ऐसे में आज की खबर में हम आपके लिए 1 लाख रुपये से कम बजट में ऐसा टू-व्हीलर की लिस्ट लाए है जिसकी डिमांड सेकेंड-हैंड मार्केट में हमेशा सही मिलती है और यह आपके लिए एक सुरक्षित विकल्प भी बनेगा।

Hero Splendor और Honda Activa क्यों हैं लोगों की पहली पसंद?

आज भी भारत में Hero Splendor को भरोसेमंद माना जाता है और इसकी वजह इसका मजबूत इंजन, सस्ता मेंटेनेंस और शानदार माइलेज है। जिस कारण से इसको 2 से 3 साल इस्तेमाल करने के बाद भी सेकेंड-हैंड मार्केट में इसकी अच्छी कीमत आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा Honda Activa स्कूटर को बड़े रेस का घोड़ा कहा जाता है। जिसमें स्मूथ इंजन और आसान राइडिंग एक्सपीरियंस सभी के लिए शानदार है। रिपोर्ट को देखा जाए तो शहरों में इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि पुरानी Activa भी आसानी से अच्छे दामों में बेची जा सकती है।

युवाओं के लिए Honda Shine और Pulsar 150 बने शानदार ऑप्शन

अगर आप स्टाइल और परफॉर्मेंस वाले वाहन को देख रहे है तो Honda Shine और Bajaj Pulsar 150 आपके लिए एक शानदार विकल्प रहेगा। क्योंकि Honda Shine अपनी स्मूथ राइड और मजबूत इंजन के लिए मशहूर है जो इसकी रीसेल वैल्यू को भी ज्यादा रखता है। दूसरी तरफ Bajaj Pulsar 150 को युवाओं के लिए सही ऑप्सन बताया जा रहा है क्योंकि इसमें स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन देखने को मिलता है।

Royal Enfield Classic 350 क्यों है अलग?

Royal Enfield Classic 350 भारत के लोगों के लिए बाइक से ज्यादा इमोशन है। इसमें दिखने वाला रेट्रो डिजाइन और दमदार आवाज लोगों को हमेशा से अपनी तरफ खींचती आई है। जिस काारण से कई साल पुरानी Classic 350 भी अच्छी कीमत पर दुबारा बेची जा सकती है।

कौन-सा टू-व्हीलर देगा सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू?

टू-व्हीलर खासियत रीसेल वैल्यू
Hero Splendor शानदार माइलेज, कम खर्च बहुत मजबूत
Honda Activa आसान राइडिंग, फैमिली पसंद हमेशा हाई डिमांड
Honda Shine स्मूथ परफॉर्मेंस अच्छी रीसेल
Bajaj Pulsar 150 स्टाइल और पावर युवाओं में लोकप्रिय
Royal Enfield Classic 350 प्रीमियम और रॉयल फील सबसे दमदार

ऐसे में ध्यान रखें की अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए शानदार ऑप्सन साबित होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com