TVS iQube S का नया 4.7kWh वेरिएंट लॉन्च, 175KM रेंज और स्मार्ट फीचर्स ने मचाई धूम, Ola को दे सकता है टक्कर

TVS Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड लगातार बढ़ती रही है और इस चीज को देखते हुए TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube S का नया 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
New 4.7kWh Variant of TVS iQube S Launched 175km Range and Smart Features
TVS iQube S (Source. TVS)
Updated on

TVS iQube S New Variant: लोगों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है और इस चीज को देखते हुए TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube S का नया 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वहीं कीमत पर नजर डाले तो कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये रखी है। इस मॉडल की खास बात ये है कि यह उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबी रेंज चाहते हैं पर फ्लैगशिप iQube ST पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते।

175KM रेंज ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

TVS की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खासियत है जिसमें से पहला इसकी 175 किलोमीटर की IDC सर्टिफाइड रेंज है। जिससे आप रोज ऑफिस, कॉलेज या शहर में घूमने जैसे काम कर सकते है। जिसके लिए आपको इसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं लेनी होती। इसके अलावा स्कूटर में BLDC हब मोटर दिया जा रहा है जो 0 से 40 kmph की स्पीड सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करें तो वो 82 kmph तक जाती है। जो इसको फैमिली यूज के साथ युवाओं के लिए भी शानदार विकल्प बनाता है।

डिजाइन और फीचर्स ने बनाया प्रीमियम

इस नए TVS iQube S 4.7 kWh को शानदार मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। जो की ग्राहकों के लिए Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Mercury Grey जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में मिलेगा। स्कूटर में कई और फीचर्स शामिल है जिसमें 17.78 cm TFT डिस्प्ले, 118+ कनेक्टेड फीचर्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, Alexa वॉइस असिस्ट, जियो-फेंसिंग, OTA अपडेट्स और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया गया है। आखिर में बता दें की इस स्कूटर में 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है, जो आसानी से दो हेलमेट रख सकता है।

TVS iQube S 4.7 kWh: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल
बैटरी 4.7 kWh Lithium-Ion
रेंज 175 KM (IDC)
टॉप स्पीड 82 kmph
0-40 kmph 4.3 सेकंड
डिस्प्ले 17.78 cm TFT
स्टोरेज 32 लीटर
चार्जिंग टाइम 0-80% लगभग 4 घंटे
कीमत ₹1.37 लाख (एक्स-शोरूम)

Navbharat की सलाह क्या आपके लिए ये स्कूटर सही रहेगा?

Navbharat सलाह देता है की अगर आप उन लोगों में से है जो लंबी रेंज, कम रनिंग कॉस्ट और स्मार्ट फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते है तो TVS iQube S 4.7 kWh आपके लिए शानदार ऑप्सन रहेगी। खास तौर पर फैमिली और बैचलर यूजर्स के लिए यह स्कूटर स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com