कार में AC चलाने से जेब हो जाएगी ढीली? 1 घंटे में कितना पेट्रोल जलता है आपकी कार
Car AC Tips: कार का AC कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। खासकर तपती गर्मी में बिना AC के ड्राइव करना मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन लगता है। लेकिन AC चलाने का सीधा असर आपकी जेब पर होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car AC (Source. Freepik)
Car AC Fuel Consumption: आज के दौर में कार का एयर कंडीशनर कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। खासकर तपती गर्मी में बिना AC के ड्राइव करना मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन लगता है। लेकिन AC चलाने का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है, क्योंकि इससे पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई लोग AC का इस्तेमाल सोच-समझकर करते हैं।
1 घंटे AC चलाने पर कितना खर्च होता है?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आप लगातार 1 घंटे तक कार का AC चलाते हैं, तो कितना पेट्रोल खर्च होता है? इसका जवाब हर कार के हिसाब से अलग-अलग होता है। दरअसल, यह पूरी तरह कार के इंजन और उसके साइज पर निर्भर करता है। छोटी कारें जैसे हैचबैक और सेडान आमतौर पर कम फ्यूल खपत करती हैं, क्योंकि इनमें 1.2 से 1.5 लीटर तक के इंजन होते हैं। वहीं, बड़ी SUVs में 2.0 लीटर या उससे ज्यादा का इंजन होता है, जो ज्यादा पेट्रोल खर्च करता है।
छोटी-बड़ी कारों में कितना फर्क?
आम तौर पर अनुमान लगाया जाए तो 1.2 से 1.5 लीटर इंजन वाली कारों में 1 घंटे तक AC चलाने पर करीब 0.2 से 0.4 लीटर पेट्रोल खर्च हो सकता है। वहीं, 2.0 लीटर या उससे बड़े इंजन वाली SUV में यही खपत बढ़कर लगभग 0.5 से 0.7 लीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि ये आंकड़े फिक्स नहीं होते, क्योंकि ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और मौसम जैसे कई फैक्टर्स भी इसमें भूमिका निभाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम
अब नहीं संभले तो पड़ेगा महंगा, 45°C गर्मी में निकलना जानलेवा, बाइक वालों के लिए बड़ा अलर्ट
अब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत
बेहतर कूलिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
अगर आप चाहते हैं कि आपकी Car AC बढ़िया कूलिंग दे और ज्यादा पेट्रोल भी न खाए, तो कुछ आसान उपाय अपनाना जरूरी है। सबसे पहले, कार के AC की नियमित सर्विस कराएं। गंदे फिल्टर और कम गैस की वजह से कूलिंग कमजोर हो जाती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। हर 6 से 12 महीने में AC चेक कराना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा, गाड़ी स्टार्ट करते ही AC को फुल स्पीड पर न चलाएं। पहले खिड़कियां खोलकर अंदर की गर्म हवा बाहर निकालें, फिर AC चालू करें। इससे जल्दी ठंडक मिलती है।
ये भी पढ़े: मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
ड्राइविंग के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
ड्राइव करते समय Car AC को हमेशा मध्यम स्तर पर रखें। लगातार फुल स्पीड पर चलाने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। कोशिश करें कि गाड़ी को छांव में पार्क करें या सनशेड का इस्तेमाल करें, ताकि केबिन ज्यादा गर्म न हो। सफर के दौरान बार-बार खिड़कियां खोलने से बचें, क्योंकि इससे ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही, रिसर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल करें, जिससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती और कार जल्दी ठंडी हो जाती है।
समझदारी से करें इस्तेमाल, बचेगा पैसा
Car AC आराम जरूर देता है, लेकिन अगर इसे समझदारी से इस्तेमाल न किया जाए तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। इसलिए सही तरीके अपनाकर आप कूलिंग का मजा भी ले सकते हैं और फ्यूल की बचत भी कर सकते हैं।
