क्या है PDI Inspection? दिवाली पर कार खरीदने से पहले जान लें ये बात
PDI आपको जरूर करना होगा, लेकिन कई लोगों को PDI के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PDI करना क्यों जरूरी है और इसका मतलब क्या होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Oct 17, 2024 | 12:41 PM
कार को लेने से पहले आपको उसकी PDI का ध्यान रखना चाहिए। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. इस दिवाली अगर आप भी कार खरीदने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी कार खरीदना चाह रहे हैं, तो PDI आपको जरूर करना होगा, लेकिन कई लोगों को PDI के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PDI करना क्यों जरूरी है और इसका मतलब क्या होता है।
ये भी पढ़े: Android 15 में क्या है ये प्राइवेट स्पेस का चक्कर? कैसे करेगा यूजर्स के लिए काम
PDI Checklist
- डिलीवरी लेने से पहले शोरूम के अंदर ही आपको एक्सटीरियर की अच्छे से जांच करनी है, जिसमें बॉडी, विंडो, हेडलैंप, पेंट, टायर और टेललैंप अच्छे से आपको देखना है। अगर आपको कहीं पर भी खरोच, डेंट या फटने का निशान दिखता है, तो आपको शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव से बात करनी है।
- शोरूम से कार को बाहर निकलने से पहले एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर की भी चेकिंग करनी है, जिसमें डैशबोर्ड, सीट्स, स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बाकी सारी चीजें शामिल होंगी।
- गाड़ी को ऑन करके जरूर देखिए कि इंजन में कोई आवाज तो नहीं है। कार को कुछ देर तक स्टार्ट रखें, जिससे आपको उसकी गड़बड़ी या फिर किसी भी तरीके की चीज का पता चल सके।
- डिलीवरी लेने से पहले सभी लाइट्स को जलाकर चेक करें कि इनमें कोई दिक्कत तो नहीं है। अगर कोई लाइट कम नहीं कर रही, तो उसकी शिकायत करें।
- डिलीवरी लेने से पहले सेल्स एग्जीक्यूटिव से कहें कि आप कार चलाकर चेक करना चाहते हैं ताकि आपको ब्रेक्स सही से लग रहे हैं या नहीं, इसका पता चल सके।
सम्बंधित ख़बरें
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Pdi pre delivery inspection car before buying new car in diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 17, 2024 | 12:41 PM
