बिना ज्यादा खर्च के पुरानी कार को बनाएं नई जैसी, ये सस्ते ट्रिक्स कर देंगे कमाल
Car Interior Tips: कार सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रही, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। हम रोजाना घंटों कार में बिताते हैं, इसलिए उसका इंटीरियर आरामदायक और आकर्षक होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Car Interior (Source. Freepik)
Car Interior In Low Budget: आज के समय में कार सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रही, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। हम रोजाना घंटों कार में बिताते हैं, इसलिए उसका इंटीरियर आरामदायक और आकर्षक होना जरूरी है।
अक्सर ऐसा होता है कि कुछ साल बाद कार अंदर से पुरानी और बोरिंग लगने लगती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि पूरा इंटीरियर बदलवाना महंगा पड़ेगा, लेकिन सच यह है कि कुछ छोटे और स्मार्ट बदलाव करके आप अपनी कार को नया और लग्ज़री लुक दे सकते हैं।
सीट कवर बदलते ही बदल जाएगा पूरा लुक
कार के इंटीरियर को नया बनाने का सबसे आसान तरीका सीट कवर बदलना है। सीट्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती हैं, इसलिए उन पर दाग, कट या रंग फीका पड़ना आम बात है। अगर आप अच्छी क्वालिटी के नए सीट कवर लगवाते हैं, तो कार का लुक तुरंत फ्रेश और स्टाइलिश हो जाता है। इसके अलावा ये सीट्स को भविष्य में खराब होने से भी बचाते हैं और बैठने में ज्यादा आराम देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
फ्लोर मैट्स: सफाई और स्टाइल दोनों साथ
कार के अंदर साफ-सफाई बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। रोजाना धूल, मिट्टी, पानी या खाने-पीने की चीजें गिरना आम बात है। ऐसे में अगर आप कस्टम-फिट और अच्छी क्वालिटी के फ्लोर मैट्स लगाते हैं, तो कार का इंटीरियर साफ-सुथरा बना रहता है। ये मैट्स वॉटरप्रूफ होते हैं और आसानी से साफ किए जा सकते हैं, जिससे आपकी कार हमेशा नई जैसी दिखती है।
ये भी पढ़े: पैसा कट गया तो मत कहना, कार सर्विस में ये गलती तो पड़ेगा महंगा, जान लें सही टाइमिंग
एंबिएंट LED लाइट्स: लग्ज़री फील का आसान तरीका
अगर आप अपनी कार को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो एंबिएंट LED लाइट्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। आजकल कार के अंदर रंग-बिरंगी LED लाइट्स लगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है।
इन लाइट्स को डैशबोर्ड, पैरों के पास या कप होल्डर के आसपास लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि कुछ LED लाइट्स म्यूजिक के साथ रंग बदलती हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है खासतौर पर रात के समय।
छोटे बदलाव, बड़ा फर्क
अगर आप समझदारी से छोटे-छोटे बदलाव करते हैं, तो बिना ज्यादा खर्च किए अपनी पुरानी कार को नया, स्टाइलिश और आरामदायक बना सकते हैं। ये आसान टिप्स न सिर्फ आपकी कार का लुक बेहतर बनाते हैं, बल्कि हर सफर को पहले से ज्यादा कंफर्टेबल और एंजॉयबल भी बना देते हैं।
