अब चालान से मिलेगी राहत, सरकार का ये ऐप रखेगा आपके सभी डॉक्यूमेंट्स एक जगह
अब पुराने जमाने की बात होने जा रही है। भारत सरकार ने एक ऐसा डिजिटल ऐप लॉन्च किया है जो वाहन चालकों की जिंदगी को बेहद आसान बना देगा। यह ऐप न केवल चालान से बचाएगा बल्कि आपके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी एक जगह संभालकर रखेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
mparivahan की मदद से बनेगे कई काम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आज के डिजिटल युग में हर चीज़ स्मार्ट हो चुकी है — ऐसे में गाड़ी के कागज़ और चालान से जुड़े झंझट भी अब पुराने जमाने की बात होने जा रही है। भारत सरकार ने एक ऐसा डिजिटल ऐप लॉन्च किया है जो वाहन चालकों की जिंदगी को बेहद आसान बना देगा। यह ऐप न केवल चालान से बचाएगा बल्कि आपके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी एक जगह संभालकर रखेगा।
क्या है यह खास ऐप?
सरकार द्वारा जारी किया गया यह ऐप है ‘mParivahan’। यह ऐप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य है डिजिटल माध्यम से लोगों को वाहन संबंधित सेवाएं देना।
चालान से कैसे बचाएगा यह ऐप?
mParivahan ऐप की मदद से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा जैसी सभी डिटेल्स को डिजिटल रूप में स्टोर कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जांच के दौरान यदि आप फिजिकल डॉक्यूमेंट्स साथ नहीं लाए हैं, तो आप इस ऐप में सेव दस्तावेज़ दिखाकर चालान से बच सकते हैं। सरकार ने इसे पूरी तरह वैध और मान्य दस्तावेज माना है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?
भंडारा में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर संकलित करेंगे नागरिकों की जानकारी
सभी डॉक्यूमेंट्स एक ही जगह
इस ऐप की खास बात यह है कि यह आपके सभी व्हीकल डॉक्यूमेंट्स को एक प्लेटफॉर्म पर सेव करके रखता है। इससे आपको हर बार पर्स या फाइल में कागज़ ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, आप ऐप के जरिए चालान चेक कर सकते हैं, नए लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आरसी व बीमा की वैधता भी जांच सकते हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्यों है यह ऐप जरूरी?
“डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हम नागरिकों को स्मार्ट और सुरक्षित सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रहे हैं,” – सड़क परिवहन मंत्रालय अब समय है पुराने दस्तावेजों को घर पर छोड़कर स्मार्ट बनिए और mParivahan जैसे डिजिटल टूल्स का उपयोग कीजिए।
