भंडारा में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर संकलित करेंगे नागरिकों की जानकारी
Bhandara News: भंडारा शहर में आगामी जनगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। नागरिकों को स्वगणना का विकल्प भी दिया गया है। 181 कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है।
Bhandara Digital Census 2027: भंडारा नप प्रशासन की ओर से आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और मकान गणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय किया गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। नियुक्त किए गए प्रगणक और पर्यवेक्षक एचएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से घरघर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे।
गणना की प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए नागरिकों को स्वगणना का विकल्प भी दिया गया है, जिससे वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। 181 कर्मचारियों का गहन प्रशिक्षण शुरू भंडारा शहर के लिए कुल 181 पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की नियुक्ति की गई है।
नप गांधी विद्यालय में 23 अप्रैल से इनका तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ है। क्षेत्र प्रशिक्षक संकेत कोचे नगर रचना सहायक और आकाश शहारे उप मुख्याधिकारी कर्मचारियों को ऐप के तकनीकी संचालन और सटीक जानकारी संकलन के गुर सिखा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
गड़चिरोली में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से हड़कंप फर्जी, पुलिस में मामला दर्ज
Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा
अभियान की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार, 24 अप्रैल को जिलाधिकारी सावन कुमार, निवासी उपजिलाधिकारी मनोहर चव्हान और जिला समन्वयक रवि पटेल ने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को अत्यंत सटीकता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।
उन्होंने पूरी टीम को इस अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। मुख्याधिकारी की नागरिकों से अपील भंडारा नप के मुख्याधिकारी तथा जनगणना चार्ज अधिकारी जुम्मा प्यारेवाले ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के भविष्य की योजनाओं के निर्धारण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने नागरिकों से 1 मई से 15 मई के बीच स्वगणना में सक्रिय रूप से भाग लेने और 16 मई से घर आने वाले प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर सहयोग करने का आह्वान किया है। यह है शेडयूल कर्मचारी व अधिकारी स्वगणना 30 अप्रैल तक शिक्षक एवं शासकीय कर्मियों के लिए आम नागरिकों के लिए स्वगणना 1 मई से 15 मई 2026 तक।
