-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Nissan Motor India Introduces New 7 Seater B Mpv Will Be Launched Soon
Nissan Motor India ने पेश की नई 7-सीटर बी-एमपीवी, जल्द होगी लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से निसान इन दोनों वाहनों को जल्द लॉन्च करने जा रही है। इस कड़ी में पहला कदम ऑल-न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) के ग्लोबल रिवील के साथ उठाया गया है।

Nissan अपनी नई SUV के साथ मार्केट में धमाल मचाने वाली है। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: निसान मोटर इंडिया ने अपने मौजूदा लाइन-अप में एक और दमदार वाहन जोड़ने का ऐलान किया है। कंपनी ने हाल ही में जापान के योकोहामा में आयोजित ग्लोबल प्रोडक्ट शोकेस इवेंट में भारत के लिए दो नए मॉडल पेश किए। भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से निसान इन दोनों वाहनों को जल्द लॉन्च करने जा रही है। इस कड़ी में पहला कदम ऑल-न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) के ग्लोबल रिवील के साथ उठाया गया है। इसे वित्त वर्ष 2025 में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
निसान का भारतीय बाजार में विस्तार
वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में पहले से घोषित 5-सीटर सी-एसयूवी (कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपने नए ब्रांड विजन को पेश किया है, जिससे दोनों वाहनों के विकास और उनकी लॉन्चिंग टाइमलाइन की पुष्टि हुई है। निसान मोटर इंडिया भारतीय बाजार के बी/सी और डी-एसयूवी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में बढ़ रही है और वित्त वर्ष 2026 तक चार नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है।
सी-एसयूवी: एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी नई एसयूवी
निसान की आगामी सी-एसयूवी को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह एक हाई-टेक और फीचर-पैक्ड कार होगी, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस एसयूवी का डिजाइन निसान की प्रतिष्ठित एसयूवी पेट्रोल से प्रेरित है, जिससे इसमें मजबूती, प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और हाई एप्रोच एवं डिपार्चर एंगल दिया गया है, जो भारतीय सड़कों के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
7-सीटर बी-एमपीवी: दमदार स्टाइल और शानदार कम्फर्ट
निसान की नई 7-सीटर बी-एमपीवी ग्राहकों को जबरदस्त मूल्य, क्वालिटी और आराम का अनुभव देगी। इस गाड़ी में मस्क्युलर स्टाइलिंग का उपयोग किया गया है, जो निसान की विशेष डिजाइन फिलॉसफी को नया आयाम देता है। इसकी प्रत्येक रो में बैठने वाले यात्रियों को अधिकतम आराम मिलेगा, जिससे लंबी यात्राएं भी आनंददायक बन जाएंगी।
निसान की ये नई कारें भारतीय बाजार में नए आयाम स्थापित करने के लिए तैयार हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को प्रीमियम क्वालिटी, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना है।
Nissan motor india introduces new 7 seater b mpv will be launched soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














