1.15 लाख तक सस्ती हुई ये नई SUV, स्टाइल भी दमदार, फीचर्स भी जबरदस्त
Citroën Basalt Offer: नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। सिट्रोन इंडिया ने अपनी कूपे-स्टाइल SUV Citroen Basalt पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Citroen Basalt (Source. Citroen)
SUV Price Down: अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। सिट्रोन इंडिया ने अपनी कूपे-स्टाइल SUV Citroen Basalt पर जबरदस्त ऑफर पेश किया है। कंपनी इस कार पर करीब 1.15 लाख रुपए तक की छूट दे रही है, जिससे इसकी खरीद काफी किफायती हो गई है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि हाल ही में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी की गई है। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 8.55 लाख रुपए हो चुकी है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से करीब 40 हजार रुपए तक कीमत बढ़ी है।
लुक और डिजाइन में अलग पहचान
Citroen Basalt का डिजाइन इसे बाकी SUVs से अलग बनाता है। इसका फ्रंट लुक काफी हद तक Citroen C3 Aircross से प्रेरित है। इसमें सिग्नेचर DRLs, स्टाइलिश हेडलैंप और बोल्ड ग्रिल दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। वहीं, इसकी साइड प्रोफाइल इसकी असली खासियत है। कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर इसे स्पोर्टी और मॉडर्न टच देते हैं। साथ ही 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
PM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
फीचर्स में भी नहीं कोई कमी
इस SUV का इंटीरियर काफी प्रैक्टिकल और मॉडर्न है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट मिलता है, जो लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाता है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में भी आगे रखते हैं।
इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस
Citroen Basalt में दो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं। पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 81 बीएचपी पावर और 115 एनएम टॉर्क जनरेट करता है और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं।
ये भी पढ़े: 1 अप्रैल से महंगी होंगी Tata Cars, मिडिल क्लास के लिए बड़ा झटका, अभी खरीदें या बाद में पछताएं?
इन कारों से है सीधा मुकाबला
भारतीय बाजार में Citroen Basalt का मुकाबला Tata Curvv, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी पॉपुलर SUVs से है।
