20 मार्च को भारत में लॉन्च होगी नई Lexus ES 2026, लग्जरी कार में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Lexus भारत में अपनी नई नेक्स्ट-जनरेशन Lexus ES 2026 को 20 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह प्रीमियम सेडान मिड-साइज लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz C-Class, BMW 3 Series LWB जैसी है।
new Lexus ES 2026 will be launched in India on March 20, with impressive features.
Lexus ES 2026 (Source. Lexus)
Published on
Updated on

Lexus ES 2026 India Launch: लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Lexus भारत में अपनी नई नेक्स्ट-जनरेशन Lexus ES 2026 को 20 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की यह प्रीमियम सेडान मिड-साइज लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz C-Class, BMW 3 Series LWB और Audi A4 जैसी कारों को सीधी चुनौती देगी। नई Lexus ES को पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा।

नई Lexus ES का शानदार एक्सटीरियर डिजाइन

नई ES का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्पोर्टी बनाया गया है। कार के फ्रंट में Z-शेप वाली स्लिम LED लाइट्स दी गई हैं, जिनमें DRL और इंडिकेटर शामिल हैं। मुख्य हेडलाइट यूनिट नीचे की तरफ दी गई है, जिसे ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम से कवर किया गया है। इस बार कंपनी ने पारंपरिक स्पिंडल ग्रिल को हटाकर फ्रंट बंपर के नीचे एक छोटा एयर डैम दिया है, जिसके आसपास डायमंड पैटर्न डिजाइन देखने को मिलता है। साइड प्रोफाइल में एक प्रोनाउन्स्ड क्रीज लाइन और ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम के साथ नए एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं कार की स्लोपिंग रूफलाइन इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है। पीछे की तरफ एक स्लिम LED लाइट बार दी गई है, जिसमें रोशनी के साथ 'LEXUS' लिखा हुआ दिखाई देता है।

इंटीरियर में मिलेगा हाई-टेक और प्रीमियम अनुभव

नई Lexus ES का केबिन पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है। इस बार कंपनी ने कई फिजिकल बटन हटाकर ज्यादा फंक्शन को 14-इंच के बड़े इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन में शामिल कर दिया है। यह स्क्रीन OTA अपडेट को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा सेंटर कंसोल के कई कंट्रोल टच-कैपेसिटिव बनाए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें

  • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • Mark Levinson प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ
  • Advanced Driver Assistance Systems (ADAS)
  • Boss Mode
  • मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि बेहतर डोर सीलिंग और साउंड-इंसुलेटेड ग्लास के कारण केबिन में शोर भी पहले से कम होगा।

पावरफुल हाइब्रिड और EV पावरट्रेन

ग्लोबल मार्केट में नई Lexus ES को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। भारत में फिलहाल इसके हाइब्रिड वर्जन आने की ज्यादा संभावना है। नई ES 300h में 197hp 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड, 201hp 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड का विकल्प मिलता है। वहीं टॉप वेरिएंट 350h में यही इंजन 247hp पावर के साथ आता है। सभी हाइब्रिड मॉडल e-CVT गियरबॉक्स से लैस होंगे और इनमें FWD या AWD का विकल्प मिल सकता है।

इलेक्ट्रिक वर्जन में भी दमदार रेंज

Lexus ES के इलेक्ट्रिक मॉडल 350e और 550e नाम से आते हैं। इनमें से 350e में 224hp की पावर और लगभग 685 किमी की रेंज मिलती है। वहीं 550e में 343hp पावर के साथ लगभग 610 किमी की रेंज का दावा किया गया है। 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 350e को 8.9 सेकंड, जबकि 550e को सिर्फ 5.9 सेकंड लगते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com