शाहरुख के छोटे बेटे की कार है शानदार, फीचर्स और कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इस कार के लेटेस्ट फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। गाड़ी के दरवाजे को इलेक्ट्रिकल फंक्शन के जरिए अपग्रेड किया गया है, जो शानदार होने के साथ-साथ काफी हाईटेक भी है।
Lexus LM Shah rukh khan
Lexus LM शाहरुख खान ने अपने सबसे छोटे बेटे के लिए ली है। (सौ. Lexus)
Published on
Updated on

शाहरुख खान, जो बॉलीवुड के किंग खान हैं, ने अपने छोटे बेटे अबराम को एक शानदार लग्जरी कार गिफ्ट की है। शाहरुख ने अल्ट्रा लग्जरी एमपीवी Lexus LM को अपने बेटे के लिए चुना है। इस कार के लेटेस्ट फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। गाड़ी के दरवाजे को इलेक्ट्रिकल फंक्शन के जरिए अपग्रेड किया गया है, जो शानदार होने के साथ-साथ काफी हाईटेक भी है।

Lexus LM की कीमत

लग्जरी कार Lexus LM स्पिंडल बॉडी के साथ आती है। इस गाड़ी में आपको डायनेमिक मल्टी-स्पोक व्हील्स के साथ एक व्यक्ति के बैठने के लिए अलग स्पेस दिया गया है। इसी के साथ कार 4-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में मार्केट में मौजूद है। Lexus LM 350h 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार की कीमत की बात की जाए तो यह 2.62 करोड़ रुपए है। वहीं, Lexus LM 350h 7-सीटर VIP कार की कीमत की बात की जाए तो यह 2.10 करोड़ रुपए है।

कार की पावर

कार की पावर की बात की जाए तो यह हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में आपको पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम दिया जाता है, जो 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर, इनलाइन, 16-वॉल्व DOHC इंजन के साथ आपको मिलेगा। इसके इंजन की बात करें तो 6,000 rpm पर 142 kW की पावर मिलने वाली है और 4,300-4,500 rpm पर 242 Nm का टॉर्क जनरेट मिलने वाला है। इस सिस्टम के साथ गाड़ी पावरफुल, स्मूथ और इको-फ्रेंडली बनती है। इसी के साथ टॉप स्पीड की बात करें तो 190 km/h तक इसे चलाया जा सकता है और 8.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड को पकड़ सकती है। गाड़ी में 60 लीटर का फ्यूल टैंक भी जोड़ा गया है।

कार में और भी हैं शानदार फीचर्स

कार के बाकी शानदार फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको फुल HD 35.5 सेंटीमीटर की इलेक्ट्रो मल्टी-विजन टचस्क्रीन डिस्प्ले दी जाती है, जो गाड़ी में मल्टीमीडिया सिस्टम भी मौजूद करती है। गाड़ी में पीछे बैठे पैसेंजर को थिएटर वाली फिल्म देखने के लिए 121.9 सेंटीमीटर की अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले भी दी गई है। इस लग्जरी कार में USB पोर्ट सिस्टम कंसोल दिया गया है, जो गाड़ी के पीछे भी 4 USB पोर्ट्स में लगता है। यह गाड़ी 3D साउंड सिस्टम के साथ लैस है, जो साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर लगाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com