Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2026 के सबसे किफायती Electric Scooters, 70 हजार से कम में शुरू होती है कीमत

Best Electric Scooters 2026: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं इस बीच अब बड़ी संख्या में लोग ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं जो कम खर्च में बेहतर रेंज और आधुनिक फीचर्स दे सके।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 18, 2026 | 06:49 AM

Ola S1 X (Source. Ola)

Follow Us
Follow Us:

Electric Scooters India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के भी एक बढ़ी वजह है, वहीं इस बीच अब बड़ी संख्या में लोग ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं जो कम खर्च में बेहतर रेंज और आधुनिक फीचर्स दे सके। अच्छी बात यह है कि साल 2026 में बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जो अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं। ऐसे में अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां जानिए उन 5 मॉडलों के बारे में जो कीमत, रेंज और फीचर्स के मामले में ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं।

कम बजट वालों के लिए शानदार विकल्प

अगर आपका भी बजट सीमित है तो Lectrix SX25 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 67,998 रुपये है। यह स्कूटर रोजमर्रा के छोटे सफर के लिए तैयार किया गया है और कम मेंटेनेंस खर्च के कारण पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। वहीं Hero Vida VX2 भी बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 79,490 रुपये है। इसकी सबसे बड़ी खासियत स्वैपेबल बैटरी है जो उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिनके घर पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

लंबी रेंज और स्मार्ट फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन

अगर आप ज्यादा रेंज और आधुनिक टेक्नोलॉजी चाहते है तो Ola S1 X पर नजर डाल सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 84,999 रुपये है। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार यह स्कूटर 108 किलोमीटर से 242 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इसके साथ डिजिटल डिस्प्ले और कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी

नई Toyota Hilux की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक, लग्जरी केबिन और Hybrid Diesel इंजन से मचाएगी धमाल

टोयोटा ने दिखाई नई Hilux की पहली झलक, खतरनाक लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च

E20 मामले में Maruti Suzuki को झटका, आयोग ने नई कार देने का दिया आदेश, नहीं तो लौटाने होंगे 20 लाख रुपया

ये भी पढ़े: कार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी

भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं तो ये हैं बेहतर विकल्प

TVS iQube उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है जो मजबूत सर्विस नेटवर्क और भरोसेमंद ब्रांड को प्राथमिकता देते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। आरामदायक राइड और बेहतर बिल्ड क्वालिटी इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं Bajaj Chetak अपनी मजबूत मेटल बॉडी और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.11 लाख रुपये है और यह लगभग 110 से 130 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। जो ग्राहक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला स्कूटर चाहते है उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय केवल कीमत ही नहीं बल्कि रेंज, बैटरी, सर्विस नेटवर्क और चार्जिंग सुविधा जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। सही विकल्प चुनकर आप लंबे समय तक कम खर्च में बेहतर सफर का आनंद ले सकते हैं।

Most affordable electric scooters of 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 06:49 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Scooter
  • Electric Vehicle

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.