MG ZS EV की कीमत में बड़ी कटौती, अब 4.44 लाख रुपये तक सस्ती – ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
MG Motor ने छह साल पूरे होने का जश्न ग्राहकों को खास तोहफा देकर मनाया है। कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV की कीमतों में भारी कटौती कर रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
MG ZS EV में क्या कुछ है खास। (सौ. MG)
MG Motor ने भारत में अपने छह साल पूरे होने का जश्न ग्राहकों को खास तोहफा देकर मनाया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV की कीमतों में ₹4.44 लाख तक की भारी कटौती की है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत ₹16.75 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹20.50 लाख रखी गई है।
अब और भी किफायती बनी MG ZS EV
नई कीमत के साथ ZS EV अब बाज़ार में Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV, Mahindra BE 6 और यहां तक कि MG की ही Windsor Pro (Fixed Battery Variant) से भी सस्ती हो गई है। यह SUV अपने सेगमेंट में अब बेहद प्रतिस्पर्धी बन गई है। ZS EV में 50.3 kWh की बैटरी मिलती है, जो ARAI के अनुसार 461 किमी की रेंज देती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 174 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जो तेज, दमदार और स्मूद ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करती है।
बिक्री में गिरावट और Windsor EV का प्रभाव
MG ZS EV, कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार थी। बीते छह महीनों में इसकी औसतन 600 यूनिट्स प्रति माह बिक्री हुई है। हालांकि, MG की दूसरी EV – Windsor EV – ने न सिर्फ प्रतिस्पर्धी कंपनियों को टक्कर दी है, बल्कि ZS EV की बिक्री पर भी असर डाला है।
Windsor EV की औसतन 3,450 यूनिट्स हर महीने बिक रही हैं और सितंबर 2024 से अब तक इसकी 27,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Tesla ला रही 6-सीटर धांसू SUV, एक चार्ज में चलेगी 750KM
EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर हर महीने कमाएं 50 हजार से 2 लाख, मिडिल क्लास के लिए कमाई का नया रास्ता
पेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
कार खरीदने का प्लान है? अब पड़ेगा महंगा, MG ने दिया झटका, जानें कितनी हुई बिक्री
Ather का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, पेटेंट से सामने आया नया डिजाइन
ZS EV की कीमत घटाना क्यों जरूरी था?
ZS EV की कीमत में की गई यह कटौती अब इसे मिड-सेगमेंट EV SUV की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। MG को उम्मीद है कि इससे ZS EV की बिक्री को फिर से रफ्तार मिलेगी। इस SUV में Level-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, Android Auto/Apple CarPlay और PM 2.5 एयर प्यूरीफायर जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
