MG Windsor EV: भारतीय बाजार की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, जो 5 साल में बचाएगी पूरे 10 लाख रुपये!
इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में MG Windsor EV चर्चा में है। यह इलेक्ट्रिक SUV न केवल शानदार फीचर्स के साथ आती है, बल्कि इसकी कीमत और बचत की गणना इसे पेट्रोल कारों से कम है।
- Written By: सिमरन सिंह
MG Windsor EV में क्या कुछ है खास। (सौ. MG)
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में MG Windsor EV सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह इलेक्ट्रिक SUV न केवल शानदार फीचर्स के साथ आती है, बल्कि इसकी कीमत और बचत की गणना इसे पेट्रोल कारों से कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प बनाती है। आइए जानते हैं कैसे MG Windsor EV पांच साल में 10 लाख रुपये तक की बचत करा सकती है।
किफायती कीमत और EMI की गणना
MG Windsor EV की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है, जबकि इसके मुकाबले की पेट्रोल SUVs की कीमत ₹15 लाख से शुरू होती है।
रजिस्ट्रेशन, टीसीएस और इंश्योरेंस मिलाकर MG Windsor EV पर कुल ₹75,000 अतिरिक्त खर्च होता है। अगर आप ₹1.80 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं तो ₹8.94 लाख का लोन लेना होगा। 9% ब्याज दर पर तीन साल के लिए EMI लगभग ₹28,429 प्रतिमाह होगी।
वहीं, कॉम्पैक्ट ICE SUV पर ₹1.59 लाख और मिड ICE SUV पर अधिक खर्च आता है। EMI की बात करें तो कॉम्पैक्ट SUV की EMI ₹31,127 और मिड साइज SUV की EMI ₹46,364 प्रति माह पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
प्रति किलोमीटर खर्च में भी EV आगे
MG Windsor EV का बैटरी रेंटल ₹3.5 प्रति किमी और चार्जिंग लागत ₹1 प्रति किमी है। यानी कुल खर्च ₹4.5 प्रति किमी बैठता है।
वहीं ICE SUVs का प्रति किमी खर्च करीब ₹8 है। यदि कार प्रति माह 1500 किमी चलती है, तो Windsor का खर्च होगा ₹6,750 जबकि पेट्रोल SUV का खर्च ₹12,000।
Mibot EV: जापान ने पेश की 6 लाख की सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक कार, भारत के लिए बन सकती है गेमचेंजर
जानें कैसे 5 साल में बचेंगे 10 लाख रुपये
- MG Windsor EV की कुल मासिक लागत (EMI + ईंधन) ₹35,179 आती है।
- कॉम्पैक्ट ICE SUV के लिए यह खर्च ₹43,127 और मिड साइज ICE SUV के लिए ₹58,364 होगा।
- इस हिसाब से 5 साल में MG Windsor EV खरीदने पर कॉम्पैक्ट SUV की तुलना में ₹4.2 लाख, और मिड साइज SUV की तुलना में ₹10.17 लाख की बचत होती है।
ध्यान दें
MG Windsor EV न सिर्फ इको-फ्रेंडली है, बल्कि लॉन्ग टर्म सेविंग्स के लिहाज से भी एक समझदारी भरा निवेश है। यदि आप भविष्य में कम खर्च और अधिक सुविधा की तलाश में हैं, तो MG Windsor EV आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है।
