MG Hector पर मिल रहा 4 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट, टाटा हैरियर और XUV700 को दे रही कड़ी टक्कर
कंपनी इस लोकप्रिय एसयूवी पर ₹4 लाख तक की भारी छूट दे रही है, जिससे यह SUV अपनी राइवल्स – टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV700 और हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर दे रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
MG Hector में क्या है खास फीचर्स। (सौ. MG)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप इस गर्मी में एक नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो MG Hector आपके लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी इस लोकप्रिय एसयूवी पर ₹4 लाख तक की भारी छूट दे रही है, जिससे यह SUV अपनी राइवल्स – टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV700 और हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर दे रही है।
MG Hector के फीचर्स और परफॉर्मेंस
MG Hector अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम SUV है, जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS फीचर्स, वॉयस कमांड, पैनोरमिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी कई हाई-एंड सुविधाएं दी गई हैं। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प ग्राहकों को दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज का भरोसा देते हैं।
इतनी मिल रही छूट
MG डीलर्स द्वारा दी जा रही यह छूट वेरिएंट और स्टॉक पर निर्भर है, लेकिन अधिकतम ₹4 लाख तक की कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और कुछ राज्यों में डीलरशिप के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
कड़ी टक्कर दे रही है दूसरी SUVs को
MG Hector अब सीधे टक्कर दे रही है टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV700 और हुंडई क्रेटा जैसी पॉपुलर SUVs से। जहां एक तरफ Harrier अपने रफ एंड टफ लुक और डीजल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, वहीं XUV700 टेक्नोलॉजी और पावर में दमदार है। लेकिन MG Hector इन सभी को फीचर्स, स्पेस और अब भारी डिस्काउंट के चलते पीछे छोड़ती नजर आ रही है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जल्द उठाएं ऑफर का लाभ
अगर आप एक बड़ी, सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV खरीदना चाहते हैं, तो यह डिस्काउंट ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका है। नजदीकी MG डीलरशिप पर जाकर ऑफर की पूरी जानकारी लें और टेस्ट ड्राइव जरूर करें।
