इंडिया में इस दिन से महंगी होंगी Mercedes-Benz कार, जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर
जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार 15 नवंबर को एक रिपोर्ट में कहा कि वह एक जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर देगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मर्सिडीज-बेंज इंडिया
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : अगर आप भी कार के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको थोड़ी देर के लिए निराश कर सकती है। अगर अब आप बार-बार अपने पुराने कार को बेचकर नया कार खरीदते हैं तो अब आपके जेब पर इसका असर देखने को मिलेगा। दरअसल, मर्सिडीज-बेंज अब भारत में अपने वाहनों को 3 प्रतिशत महंगे करने की प्लानिंग कर ली है।
जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार 15 नवंबर को एक रिपोर्ट में कहा कि वह एक जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी ने और आगे कहा कि लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।
आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें जीएलसी के लिए दो लाख रुपये और मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन के लिए नौ लाख रुपये तक बढ़ाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
‘टेक्नोलॉजी की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें!
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘पिछली तीन तिमाहियों से, हम अपनी लागत संरचना पर बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं। ऐसा मुख्य रूप से कच्चे माल की बढ़ती लागत, जिंस कीमतों में उतार-चढ़ाव, लॉजिस्टिक खर्चों में वृद्धि और मुद्रास्फीति के चलते है।” उन्होंने आगे कहा कि व्यवसाय की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमने कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का फैसला किया है।
नए साल में हो सकता है कि बाकी के कार निर्माता कंपनी भी अपने कार की कीमतों में इजाफा कर दें। यह तो साल 2025 के शुरुआत होने के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि मर्सिडीज-बेंज इंडिया अपने कार के नई कीमते एक जनवरी 2025 से लागू करने का फैसला लिया है। अगर आप भी थोड़े ही कम समय में एपने कार को बदलते रहते हैं, तो आपके लिए यह फैसला बूरा साबित होने वाल है। अब देखना यह होगा कि कौन सी कंपनी अपनी कार की कीमत में बढ़ोतरी करती है या फिर मौजूदा कीमत में कमी लाने का फैसला लेती है।
ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें!
