भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक, मात्र 25 पैसे में 1 किलोमीटर का सफर
इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल अब इस रेस में नया नाम Matter Aera को भी जुड़ रहा है। यह देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी जो लोगों पुराने फील के साथ नई तकनीक भी देगी।
- Written By: सिमरन सिंह
matter aera में क्या कुछ है खास। (सौ. matter aera).
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और अब इस रेस में नया नाम Matter Aera का जुड़ गया है। यह देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसे स्टार्टअप कंपनी Matter ने लॉन्च किया है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत पर चलती है और एक बार चार्ज करने पर 172 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
कीमत और बुकिंग की जानकारी
Matter Aera की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,93,826 रखी गई है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह बाइक उस समय मार्केट में आई है जब दिल्ली जैसे प्रदूषित शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसका HyperShift ट्रांसमिशन एक इन-हाउस डेवलप किया गया 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जो भारत में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक बाइक में देखने को मिला है।
मिलेगा असली राइडिंग अनुभव
Aera में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं। यानी कुल 12 गियर कॉम्बिनेशन मिलते हैं। जबकि अधिकांश इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सिर्फ ‘Twist and Go’ होते हैं, वहीं Matter Aera राइडर्स को पारंपरिक बाइक जैसा अनुभव देता है। बाइक में लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर और 5kWh बैटरी पैक है, जिससे यह 2.8 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
फीचर्स जो बनाएं बाइक को स्मार्ट और एडवांस
- 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले: नेविगेशन, म्यूजिक, राइडिंग स्टैट्स और OTA अपडेट सपोर्ट करता है।
- Matterverse ऐप इंटीग्रेशन: लाइव लोकेशन, जियो-फेंसिंग, रिमोट लॉक/अनलॉक, राइड एनालिटिक्स जैसी स्मार्ट सुविधाएं।
- कीलेस स्टार्ट और पार्क असिस्ट: टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा का परफेक्ट मेल।
बरसात में इलेक्ट्रिक स्कूटर का सही इस्तेमाल, बढ़ेगी बैटरी की उम्र और रेंज
सुरक्षा और माइलेज में भी अव्वल
बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS, डुअल सस्पेंशन, और स्मार्ट पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कम लागत पर ज्यादा दूरी तय करने वाली इस बाइक की ऑपरेटिंग कॉस्ट सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर है।
ध्यान दें
Matter Aera भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स के सेगमेंट में एक क्रांतिकारी शुरुआत है। अपने इनोवेटिव ट्रांसमिशन, किफायती माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ यह भविष्य की बाइक साबित हो सकती है।
