Maruti Suzuki Eeco शानदार फीचर्स के साथ आता है। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश की सबसे भरोसेमंद कार निर्माता, मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय 7-सीटर कार, मारुति सुजुकी ईको के 15 साल पूरे कर लिए हैं। पहली बार 2010 में लॉन्च हुई ईको ने भारतीय बाजार में गहरी पकड़ बनाई और आज भी यह ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक है।
मारुति ईको को खासतौर पर स्कूल और ट्रैवल वैन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 7-सीटर सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ के कारण इस कार को देशभर में पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डोमेस्टिक मार्केट में ईको के अब तक 12 लाख से अधिक ग्राहक बन चुके हैं।
मारुति ईको में 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.76 bhp की पावर और 104 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह कार पेट्रोल मोड पर 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी मोड पर 26.78 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मारुति सुजुकी ईको समय-समय पर अपडेट होती रही है। इसमें मिलने वाले फीचर्स में रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। यह कार 5 आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
कीमत की बात करें तो ईको की शुरुआती कीमत ₹5.32 लाख है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹6.58 लाख तक जाती है।