महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ने मचाया धमाल, BE6 और XEV 9e की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
इन गाड़ियों के लॉन्च होते ही ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खास बात यह है कि फरवरी 2025 में ही महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल 3,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra's electric SUV में क्या कुछ है खास। (सौ. Mahindra)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: महिंद्रा ने इस साल की शुरुआत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 और XEV 9e को भारतीय बाजार में पेश किया था। इन गाड़ियों के लॉन्च होते ही ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खास बात यह है कि फरवरी 2025 में ही महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल 3,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे इनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पहले ही दिन बुकिंग का बना रिकॉर्ड
बीते महीने महिंद्रा ने BE6 और XEV 9e के लिए बुकिंग ओपन की थी, और महज 24 घंटे के अंदर ही 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई। इनमें से 56% बुकिंग XEV 9e के लिए, जबकि 44% बुकिंग BE6 के लिए दर्ज की गई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय बाजार में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
टॉप वेरिएंट की कीमत और बैटरी पैक
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा डिमांड बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स की रही। बुकिंग के 73% हिस्से में टॉप-एंड पैक 3 मॉडल्स शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
- BE6 के टॉप वेरिएंट (79 kWh) की कीमत: ₹26.90 लाख
- XEV 9e के टॉप वेरिएंट (79 kWh) की कीमत: ₹31.50 लाख
दमदार रेंज और वारंटी भी शानदार
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बेहतर बैटरी पैक और लंबी रेंज के साथ पेश किया है।
- BE6 (79 kWh बैटरी) सिंगल चार्ज पर 656 किमी की रेंज देती है।
- XEV 9e (79 kWh बैटरी) एक बार चार्ज करने पर 682 किमी की दूरी तय कर सकती है।
इन दोनों गाड़ियों को लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और भी बढ़ गया है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मार्च 2025 से शुरू होगी डिलीवरी
महिंद्रा ने घोषणा की है कि मार्च 2025 से BE6 और XEV 9e के टॉप-एंड मॉडल्स की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। कंपनी की यह नई ईवी लाइनअप भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड सेट करने की पूरी क्षमता रखती है।
