Mahindra XEV 9S लॉन्च: भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV ने मचाई धूम, Tata Sierra को कड़ी टक्कर
XEV 9S vs Tata Sierra Comparison: Mahindra & Mahindra ने आज भारत में अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S लॉन्च कर दिया है। ऐसे में Tata Sierra और XEV 9S में आपके लिए कौन सी सही होगी।
- Written By: सिमरन सिंह
XEV 9S vs Tata Sierra कौन सी सही। (सौ. Tata and Mahindra)
Mahindra XEV 9S vs Tata Sierra: Mahindra & Mahindra ने आज भारत में अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S लॉन्च कर ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है। यह Mahindra XEV 9e का बड़ा 7-सीटर वर्जन है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.95 लाख रखी गई है। खास बात यह है कि “सनरूफ हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर” के रूप में दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी प्रीमियम बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV महिंद्रा की अब तक की सबसे फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार होगी।
लॉन्च पर कंपनी का बयान
लॉन्च इवेंट के दौरान ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ नलिनीकांत गल्लागुंटा ने कहा, “Mahindra की इलेक्ट्रिक कार्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। सिर्फ 7 महीनों में 30 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक SUV बिकी हैं। भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में FY25 में 30% हिस्सा कोर SUV का रहा है।”
Mahindra XEV 9S: रेंज, बैटरी और परफॉर्मेंस
महिंद्रा ने XEV 9S को 4 वेरिएंट Pack One, Pack Two, Pack Three और Pack Three Above में लॉन्च किया है।
सम्बंधित ख़बरें
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
ड्राइविंग लाइसेंस वालों की टेंशन खत्म, 50 साल की उम्र तक वैध रह सकता है DL, RTO के चक्कर भी होंगे बंद
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
महंगी होने जा रही हैं BMW की कारें! कंपनी ने किया कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें क्या है वजह
मुख्य स्पेक्स:
- रेंज: एक बार फुल चार्ज पर करीब 500 किमी
- चार्जिंग: 20-80% सिर्फ 20 मिनट
- बैटरी ऑप्शंस: 59 kWh, 70 kWh, 79 kWh
- टॉर्क: 380Nm
- 0-100 kmph: सिर्फ 7 सेकंड
- टॉप स्पीड: 202 kmph
- बूट स्पेस: तीसरी रो फोल्ड करने पर 527 लीटर + 150 लीटर फ्रंट बूट
कीमतें:
- 59 kWh: ₹19.95 लाख
- 79 kWh: ₹21.95 लाख
- Pack 2 (70 kWh): ₹24.45 लाख
- Pack 2 (79 kWh): ₹25.45 लाख
- Pack 3 (79 kWh): ₹27.35 लाख
- Pack Three Above (79 kWh): ₹29.45 लाख
बुकिंग 14 जनवरी से और डिलिवरी 23 जनवरी से शुरू होगी।
PawPal Mode: पालतू जानवरों के लिए खास फीचर
SUV में 4 ड्राइविंग मोड के साथ स्पेशल “PawPal Mode” दिया गया है। इससे कार के अंदर AC और एयर फ्लो एक्टिव रहता है ताकि यदि आप कुछ समय के लिए अपने पालतू को कार में छोड़ें, तो उसे आरामदायक तापमान मिल सके। कंपनी के अनुसार रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹1.5–₹1.8/किमी होगी।
XEV 9S बनाम Tata Sierra कौन बेहतर?
Tata Motors ने हाल ही में नई जनरेशन Tata Sierra को ₹11.49 लाख की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। हालांकि Sierra फिलहाल ICE इंजन (पेट्रोल/डीजल) में उपलब्ध है, लेकिन फीचर्स और तकनीक के आधार पर यह XEV 9S की सीधी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है।
इंजन vs इलेक्ट्रिक पावर
- XEV 9S: 500 किमी EV रेंज, 380Nm टॉर्क, 7 सेकंड में 0-100
Sierra:
- 1.5L GDi टर्बो पेट्रोल (158bhp/255Nm)
- 1.5L NA पेट्रोल (105bhp)
- 1.5L डीजल (116bhp/260Nm)
शक्ति और टॉर्क के मामले में Mahindra XEV 9S आगे है।
ये भी पढ़े: मिडिल क्लास फैमिलीज़ की पहली पसंद, स्पेस और माइलेज में बेजोड़ विकल्प
फीचर्स तुलना
| फीचर | Mahindra XEV 9S | Tata Sierra |
|---|---|---|
| सनरूफ | सभी वेरिएंट में | उपलब्ध, पर स्टैंडर्ड नहीं |
| स्क्रीन लेआउट | ट्विन-स्क्रीन सेटअप | ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट |
| सुरक्षा | 6 एयरबैग, ADAS लेवल 2 | 6 एयरबैग, ADAS लेवल 2 |
| केबिन स्पेस | 7-सीटर | 5-सीटर |
| खास फीचर | PawPal मोड | Alpine ग्लास रूफ |
कीमत तुलना
- XEV 9S: ₹19.95 लाख से ₹29.45 लाख (EV)
- Sierra: ₹11.49 लाख से (ICE)
XEV 9S भले महंगी है, लेकिन यह एक फुल इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है, वहीं Sierra फिलहाल ICE इंजन के साथ उपलब्ध है।
XEV 9S EV भविष्य की ओर, Sierra ICE प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत
अगर आप फ्यूचर-रेडी, इलेक्ट्रिक, 7-सीटर SUV चाहते हैं तो Mahindra XEV 9S एक बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं Tata Sierra उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ पेट्रोल/डीजल विकल्प खोज रहे हैं।
