Innova और Carens की बढ़ेगी टेंशन! Mahindra-MG ला रहा हैं धाकड़ 7 सीटर SUVs, देखें क्या है खास

Mahindra Scorpio N Facelift:  भारतीय ऑटो बाजार में अगस्त 2026 में Mahindra और MG अपनी नई 7-सीटर SUVs लॉन्च करने जा रहे हैं। ये गाड़ियां Innova और Kia Carens को कड़ी टक्कर देंगी।
Trouble ahead for Innova and Carens! Mahindra and MG are launching powerful 7-seater SUVs—here’s what makes them special.
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और एमजी इलेक्ट्रिक एसयूवी, AI फोटो
Updated on

MG Electric Car In India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ी फैमिली कारों यानी 7-सीटर SUVs की मांग तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल इस सेगमेंट में Toyota Innova और Kia Carens का दबदबा है, लेकिन अब यह समीकरण बदलने वाला है। दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी Mahindra और MG Motor India अगस्त 2026 में अपनी नई 7-सीटर गाड़ियां पेश करने की तैयारी में हैं।

ये दोनों एसयूवी न केवल डिजाइन के मामले में आधुनिक होंगी, बल्कि इनमें एडवांस टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं इन दोनों अपकमिंग गाड़ियों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

MG की नई 7-सीटर में क्या होगा खास?

MG Motor India इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक नई प्रीमियम थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV लाने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल कंपनी के विशेष 'ADAPT' प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली 'Wuling Eksion' से प्रेरित माना जा रहा है।

इस इलेक्ट्रिक SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज होगी। इसमें 69kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 600 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा। पावर के लिए इसमें 210 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए आसान होगी। केबिन के अंदर 2+3+2 का सीटिंग लेआउट मिलेगा, जिसमें सात लोग आराम से बैठ सकेंगे।

Mahindra Scorpio N कब हो रही है लॉन्च?

महिंद्रा अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक 'Scorpio N' को नए अवतार में पेश करने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 15 अगस्त 2026 को इसके फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा सकती है।

नई स्कॉर्पियो एन में डिजाइन के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे कि अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन वाले बंपर, आकर्षक हेडलैंप और नए अलॉय व्हील्स।

वहीं,  इंटीरियर की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए सीट कवर दिए जा सकते हैं, जो केबिन को अधिक प्रीमियम लुक देंगे। हालांकि, इंजन के मोर्चे पर किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प ही जारी रखे जा सकते हैं।

इनमें क्या होगा फीचर्स?

दोनों ही कंपनियां अपनी नई SUVs को हाई-टेक फीचर्स से लैस करेंगी। MG की इलेक्ट्रिक कार में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, महिंद्रा भी अपनी ऑफ-रोड क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स पर फोकस करेगी।

अगस्त में आने वाली ये दोनों SUVs अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी। जहां MG उन लोगों को आकर्षित करेगी जो नई तकनीक और पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग (Electric) पसंद करते हैं, वहीं Mahindra Scorpio N उन लोगों की पहली पसंद बनी रहेगी जो मजबूती और ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com