Mahindra जल्द बढ़ाएगी कारों की कीमतें, जानें पूरी जानकारी
कंपनी जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है। यह बढ़ोतरी लगभग 3% तक की हो सकती है, जो Mahindra की पूरी मॉडल रेंज पर लागू होगी। अगर आप Mahindra की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra की कीमतों में बढ़ोतरी को देखना होता है। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप Mahindra की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Mahindra ने घोषणा की है कि कंपनी जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है। यह बढ़ोतरी लगभग 3% तक की हो सकती है, जो Mahindra की पूरी मॉडल रेंज पर लागू होगी।
क्यों बढ़ रहीं हैं कारों की कीमतें?
Mahindra का कहना है कि इस कीमत वृद्धि की मुख्य वजह बढ़ती लागत और महंगाई है। कंपनी ने बताया कि उत्पादन में लगने वाले कच्चे माल और अन्य खर्चों में इजाफे के चलते कीमतें बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। अन्य प्रमुख कार निर्माता कंपनियां जैसे हुंडई, ऑडी, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू भी नए साल से अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।
Mahindra की आगामी योजनाएं
Mahindra आने वाले महीनों में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रेंज को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही XEV 7e, BE.07, BE.09 और XUV 400 जैसे नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही ईवी सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई और वाहन पेश करने की योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Mahindra की सेल्स में बढ़ोतरी
Mahindra की कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। नवंबर 2024 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉर्पियो सीरीज, थार सीरीज, XUV 3XO और XUV 700 जैसे मॉडल्स की बिक्री में सालाना 4% की वृद्धि हुई है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
Mahindra की टॉप-सेलिंग एसयूवी स्कॉर्पियो N और क्लासिक रहीं, जिनकी बीते महीने 12,704 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा, XUV700, थार और XUV 3XO भी ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहीं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
