Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस फेस्टिव सीजन बढ़ सकती है इन कारों का बिक्री, लक्जरी सेगमेंट का हो सकती है अच्छी शुरूआत

भारत में हर साल ओणम से लेकर दिवाली तक की अवधि सबसे बड़े त्योहारी सीजन के तौर पर जानी जाती है। इस फेस्टिव सीजन में लक्जरी कार सेगमेंट की टॉप मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों की बिक्री में बढ़त देखने को मिल सकती हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 22, 2024 | 01:17 PM

मर्सिडीज-बेंज (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश में लक्जरी कार के सेगमेंट की डिमांड में आपको काफी भारी बढ़त देखने को मिल सकती है। इस सेगमेंट की टॉप मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड्स पर इस साल फेस्टिव सीजन में बिक्री में बढ़त की उम्मीद की जा रही है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि इस साल लग्जरी कार खंड अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है। इसमें त्योहारी सत्र की बिक्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अय्यर ने कहा कि आमतौर पर त्योहारी सीजन में वाहन कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दो अंक में रहती है। ऐसे में उन्हें पिछली तिमाही की औसतन एक अंकीय बिक्री वृद्धि से उबरने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह औसतन हम त्योहारी सत्र में दो अंकीय वृद्धि प्राप्त करने में सक्षम हैं।”

चुनौतियों का करना पड़ रहा सामना

देश में कुल यात्री वाहन बाजार में लग्जरी कार खंड का हिस्सा अब भी काफी कम है। अय्यर ने कहा कि इस वित्त वर्ष में यह खंड रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने की ओर अग्रसर है, लेकिन सभी कंपनियां वृद्धि नहीं देख रही हैं। अय्यर ने कहा, ‘‘कुछ (कंपनियां) की बिक्री वृद्धि कम रहेगी, और कुछ की स्थिर क्योंकि उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि हम बाजार में मुख्य खिलाड़ी हैं, इसलिए हमें अब भी लगता है कि इस साल लग्जरी कार बाजार 50,000-51,000 इकाई के आंकड़े को पार कर जाना चाहिए।”

मजबूत मांग को आगे बढ़ाएंगे

भारत में लग्जरी कार बाजार अब भी बहुत छोटा है। देश के कुल यात्री वाहन बाजार में इसकी हिस्सेदारी दो प्रतिशत से भी कम है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि लग्जरी कार बाजार में जो सकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है, वह त्योहारी सत्र में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल ए6, क्यू3, क्यू3 स्पोर्टबैंक, क्यू5, क्यू7 और हाल में पेश क्यू8 इस मजबूत मांग को आगे बढ़ाएंगे।”

अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

ढिल्लों ने कहा कि इसके अलावा कंपनी अपनी ई-ट्रॉन श्रृंखला…ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी को लेकर भी आशान्वित है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और लग्जरी खंड में उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के लिए ऑर्डर बैंक मजबूत है और हम अपने ग्राहकों के लिए डिलिवरी में तेजी लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिवाली और दशहरा के आसपास अतिरिक्त बुकिंग के साथ, हमें इस साल का समापन प्रभावशाली वृद्धि के साथ होने की उम्मीद है।”

दिवाली पर खत्म होगा फेस्टिव सीजन

पावाह ने कहा कि त्योहारी सत्र की तैयारी में कंपनी ने अपने मौजूदा मॉडल श्रृंखला के कई विशेष संस्करण पेश किए हैं। त्योहारी सत्र आमतौर पर हर साल ओणम से शुरू होता है और दिवाली के साथ समाप्त होता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Luxury car companies mercedes audi bmw expect good sales in the festive season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 01:17 PM

Topics:  

  • BMW

सम्बंधित ख़बरें

1

BMW ने 3.31 लाख गाड़ियां वापस मंगाईं, स्टार्टर मोटर खामी से बढ़ा आग लगने का खतरा

2

धौला कुआं पर BMW से टकराई बाइक, कैसे तय होती है इस तरह के मामले में बीमा की रकम

3

BMW इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें, सितंबर से होगी 3% तक महंगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.