Komaki ने भारत में लॉन्च की नई क्रूजर इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 1.30 लाख से शुरू
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देश की पहली प्रीमियम क्रूजर स्टाइल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दो नए मॉडल Ranger Pro और Ranger Pro+ को लॉन्च कर चुकी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Komaki की नई बाइक में क्या है खास। (सौ. Komaki)
भारत की घरेलू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने देश की पहली प्रीमियम क्रूजर स्टाइल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दो नए मॉडल Ranger Pro और Ranger Pro+ को लॉन्च कर दिया है। क्लासिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाली ये बाइक्स उन यूज़र्स के लिए पेश की गई हैं जो स्टाइल के साथ-साथ लॉन्ग रेंज और किफायती रनिंग कॉस्ट चाहते हैं।
कीमत और एक्सेसरीज़
Ranger Pro की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.30 लाख है, जबकि Pro+ वर्जन की कीमत ₹1.40 लाख तक जाती है। खास बात यह है कि इस कीमत में आपको बाइक की सभी एक्सेसरीज़ जैसे बैकरेस्ट, स्टोरेज बॉक्स और प्रोटेक्शन गार्ड भी शामिल मिलते हैं। “इस नई बाइक के ज़रिए हम भारतीय ग्राहकों को एक किफायती, सुविधाजनक और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक क्रूजर विकल्प देना चाहते हैं,” – कंपनी प्रतिनिधि
रेंज और परफॉर्मेंस
- दोनों वेरिएंट्स में दमदार 5 kW की हाई टॉर्क मोटर दी गई है।
- Ranger Pro में 4.2 kW की LiPo4 बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 160–220 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
- Ranger Pro+ में रेंज बढ़कर 180–240 किलोमीटर हो जाती है।
- ये बाइक 0 से टॉप स्पीड तक केवल 5 सेकंड में पहुंच सकती है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल शहरों के ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त हैं।
फीचर्स जो बनाएंगे सफर को आरामदायक
बाइक को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए कोमाकी ने इसमें कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं:
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
- डिजिटल डैशबोर्ड
- क्रूज कंट्रोल और रिवर्स मोड
- ब्लूटूथ साउंड सिस्टम और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट
- टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, डुअल डिस्क ब्रेक, और आरामदायक सीटें
- 50 लीटर का स्टोरेज कम्पार्टमेंट, पार्क असिस्ट, टर्बो मोड और ऑटो रिपेयर स्विच
- इन सबके अलावा, राइडर की सुरक्षा के लिए रियर प्रोटेक्शन गार्ड और टेल लैंप गार्ड भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़े: ADAS टेक्नोलॉजी सड़क हादसों से सुरक्षा की उम्मीद, जानिए कैसे काम करता है सिस्टम
ईवी बाजार में कोमाकी की नई चाल
इस नई लॉन्च के साथ कोमाकी ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपने पोर्टफोलियो का और विस्तार किया है। आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ Ranger Pro और Pro+ बाजार में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी हैं।
