-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Hyundai Palisade Flagship Suvs Amazing Features Revealed
हुंडई पैलिसेड फ्लैगशिप एसयूवी : शानदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन का हुआ खुलासा, हाईब्रिड इंजन…
- Written By: Saurabh Pal
हुंडई ने अपनी नई पैलिसेड फ्लैगशिप एसयूवी से पर्दा उठा दिया है, जो 2025 की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इसे कोरियाई बाजार के लिए तैयार किया है...

हुंडई पैलिसेड फ्लैगशिप एसयूवी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हुंडई ने अपनी नई पैलिसेड फ्लैगशिप एसयूवी से पर्दा उठा दिया है, जो 2025 की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इसे कोरियाई बाजार के लिए तैयार किया है और इसके शानदार डिजाइन व फीचर्स का खुलासा किया है।
नई हुंडई पैलिसेड का डिजाइन वर्तमान मॉडल की तुलना में अधिक परिष्कृत और आकर्षक है। इसमें बॉक्सी लुक के साथ गोल कोनों और पर्याप्त क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में एक बड़ी ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों ओर वर्टिकल हेडलैम्प्स हैं। ग्रिल और हेडलैम्प्स को स्लेटेड डिजाइन से सजाया गया है। सामने के बंपर में यू-आकार की चिन और होरिजेंटल स्लैट्स दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, बड़े ग्लासहाउस, और 21-इंच के टर्बाइन-स्टाइल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रूफलाइन धीरे-धीरे पीछे की ओर ढलान वाली है, जो रियर ग्लास और सीधा टेलगेट तक जाती है। पीछे की तरफ वर्टिकल टेल-लैंप्स में 6 लाइट स्लैट्स शामिल हैं। इसका पिछला डिजाइन काफी हद तक रेंज रोवर जैसा दिखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kia की नई कारों ने बढ़ाई हलचल, टीज़र में मिला बड़ा संकेत, जल्द दस्तक दे सकती हैं Hybrid और Electric SUV
Tata Memorial Hospital बड़ी की खोज! कैंसर मरीजों के लिए 350 रुपए का पपीता बनेगा रामबाण
केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, CM वीडी सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल; वेणुगोपाल गुट ने खोला मोर्चा
उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में गुप्त दान का चमत्कार; 41 किलो चांदी से जगमगाया गर्भगृह
इंटीरियर और फीचर्स
इसमें बेज-थीम वाला केबिन और डबल-लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है। डैशबोर्ड पर दो होरिजेंटल स्क्रीन मौजूद हैं, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए उपयोगी हैं। स्टीयरिंग व्हील रेंज रोवर की शैली में है और इसमें कई कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। अंडाकार एसी वेंट्स, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, और वायरलेस चार्जिंग स्लॉट इसके इंटीरियर को आधुनिक और उपयोगी बनाते हैं।
सेंटर कंसोल को ऊपर उठाकर इसे नौ सीटों वाली एसयूवी में बदला जा सकता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, और हीटेड-कूल्ड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
नई हुंडई पैलिसेड का बाहरी और आंतरिक डिजाइन इसे एसयूवी सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प बनाता है। अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में इसे कब उतारा जाता है और इसकी कीमत क्या होगी।
Hyundai palisade flagship suvs amazing features revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kia की नई कारों ने बढ़ाई हलचल, टीज़र में मिला बड़ा संकेत, जल्द दस्तक दे सकती हैं Hybrid और Electric SUV
Jul 04, 2026 | 06:16 PMTata Memorial Hospital बड़ी की खोज! कैंसर मरीजों के लिए 350 रुपए का पपीता बनेगा रामबाण
Jul 04, 2026 | 06:15 PMकेरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, CM वीडी सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल; वेणुगोपाल गुट ने खोला मोर्चा
Jul 04, 2026 | 06:13 PMउज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में गुप्त दान का चमत्कार; 41 किलो चांदी से जगमगाया गर्भगृह
Jul 04, 2026 | 06:10 PMगौरी स्प्रैट संग शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा आमिर खान का घर, सामने आई वेडिंग तैयारियों की पहली झलक
Jul 04, 2026 | 06:07 PMमोबाइल से बंद हो गया ई-रिक्शा, 3 किलोमीटर तक खींचता रहा चालक; मदद मिलते ही हाथ जोड़कर भावुक हुआ ड्राइवर
Jul 04, 2026 | 06:02 PMक्या आपकी जीभ भी दे रही है खतरे की घंटी? ये 8 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Jul 04, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM










