Mibot EV: जापान ने पेश की 6 लाख की सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक कार, भारत के लिए बन सकती है गेमचेंजर
ट्रैफिक की समस्या से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जापान की स्टार्टअप KG Motors ने MiBot EV को पेश किया है जो कई तरह की परेशानियों को कम करते हुए लोगो को कार का सुख भा देगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Mibot EV में क्या कुछ होगा खास। (सौ. mibot)
भीड़भाड़ और बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से जूझते शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए अब जापान की स्टार्टअप KG Motors ने एक अनोखा समाधान पेश किया है – MiBot EV। यह सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक कार न केवल किफायती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।
कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस
मिबोट EV की सबसे बड़ी खासियत इसका मिनिमल और इको-फ्रेंडली डिजाइन है। यह कार दिखने में किसी छोटे गोल्फ कार्ट जैसी है, लेकिन इसमें सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
- कीमत: मात्र 7,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये
- बैटरी रेंज: फुल चार्ज में 100 किमी
- अधिकतम गति: 60 किमी प्रति घंटा
- चार्जिंग टाइम: सिर्फ 4 घंटे
यह कार खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है जो अकेले यात्रा करते हैं – ऑफिस, मार्केटिंग या व्यक्तिगत कामों के लिए।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान
लॉन्च से पहले ही 2250 यूनिट्स की प्री-बुकिंग
मिबोट EV की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्टूबर 2025 से प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ही 2250 यूनिट्स की प्री-बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा टोयोटा की पिछले साल की जापानी EV बिक्री से भी अधिक है। यह दर्शाता है कि ग्राहक अब बड़ी गाड़ियों की बजाय छोटे, स्मार्ट और टिकाऊ विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
बाइक चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चाबी निकाल ली? जानिए आपके अधिकार और अगला कदम
ग्रामीण और छोटे शहरों पर है कंपनी का फोकस
KG Motors का टारगेट खासकर जापान के ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों पर है, जहां सस्ती, टिकाऊ और कॉम्पैक्ट गाड़ियों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2027 से डिलीवरी शुरू की जाए और हर साल 10,000 यूनिट्स का उत्पादन किया जाए।
भारतीय बाजार में टाटा-महिंद्रा के लिए खतरा?
MiBot EV यह साबित करती है कि कम कीमत, स्मार्ट डिजाइन और पर्यावरण के प्रति जागरूक सोच के साथ स्टार्टअप्स भी दिग्गज कंपनियों को चुनौती दे सकते हैं। भारत जैसे देश में, जहां ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी समस्या है, यह कार एक नया विकल्प बन सकती है – एक ऐसी मोबिलिटी जो स्मार्ट भी है और सस्टेनेबल भी।
