छोटे बच्चों के साथ कार से सफर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, हादसे से होगी सुरक्षा
कार से यात्रा करते समय परिवार के साथ सफर का मजा तो होता है, लेकिन अगर साथ में छोटे बच्चे हों, तो अतिरिक्त सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि बच्चों के साथ यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाह
- Written By: सिमरन सिंह
Child Safety को ध्यान में रखते हुए सफर से पहले ये चीजें जरूर करें। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय अपनी कार का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। कार से यात्रा करते समय परिवार के साथ सफर का मजा तो होता है, लेकिन अगर साथ में छोटे बच्चे हों, तो अतिरिक्त सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि बच्चों के साथ यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सफर की सही टाइमिंग चुनें
छोटे बच्चों के साथ रात में यात्रा करने से बचें। गाड़ी के अंदर उन्हें अच्छी नींद नहीं आती, जिससे उनकी तबीयत खराब हो सकती है। नींद पूरी न होने पर बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, जिससे यात्रा का आनंद खराब हो सकता है।
खाने-पीने का रखें इंतजाम
सर्दियों में हाईवे पर मौजूद दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं। ऐसे में गाड़ी में पर्याप्त खाना और पानी जरूर रखें। बच्चों को भूख लगने पर वे परेशान हो सकते हैं, इसलिए उनकी जरूरत का खास ख्याल रखें।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
स्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग
सीट बेल्ट का इस्तेमाल
बच्चों को कार में बैठाने के बाद तुरंत उनका सीट बेल्ट लगा दें। बच्चे गाड़ी में खेल-कूद करते हैं, जो आपके ड्राइविंग के लिए खतरनाक हो सकता है। सीट बेल्ट न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि फालतू चालान से भी बचाता है।
चाइल्ड लॉक का उपयोग
कार के चाइल्ड लॉक फीचर का जरूर इस्तेमाल करें। बच्चे चलती गाड़ी में दरवाजा खोलने की कोशिश कर सकते हैं, जो गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। चाइल्ड लॉक बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्पेशल सीट का करें इंतजाम
अगर बच्चा नवजात है या बहुत छोटा है, तो बाजार में उपलब्ध स्पेशल चाइल्ड सीट खरीदकर अपनी गाड़ी में लगाएं। ये सीट बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जाती है और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाती है।
