गर्मियों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
EV की कार्यक्षमता और सुरक्षा पर गर्मियों में सवाल खड़े हो रहे है। बताया जाता है कि अधिक तापमान से बैटरी में सूजन, रिसाव और आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ सुरक्षा कदम उठाना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ev को गर्मियों में काफी खतरा हो सकता है। (सौ. Freepik)
बढ़ती गर्मी सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। जैसे-जैसे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, ईवी (EV) की कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक तापमान से बैटरी में सूजन, रिसाव और आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिकों को कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए।
बैटरी के लिए आदर्श तापमान क्या है?
ईवी बैटरियों के लिए 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श माना जाता है। इस तापमान पर बैटरी लगभग 10 साल तक सही चल सकती है। लेकिन अगर तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए, तो बैटरी की उम्र लगभग 5 साल तक घट सकती है।
लिक्विड कूलिंग सिस्टम अपनाएं
आज कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां लिक्विड कूलेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं, जो बैटरी को अधिक गर्म होने से बचाता है। इस प्रणाली से बैटरियों को स्थिर तापमान पर रखा जा सकता है, जिससे उनके फटने या आग पकड़ने की संभावना कम हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! 10 रूटों पर शुरू हुआ ट्रायल, नितिन गडकरी बोले- यही है भविष्य का ईंधन
ओवरचार्जिंग से बचें
बैटरी को बार-बार 100% तक चार्ज करना उसकी सेहत के लिए हानिकारक है। केवल लंबी यात्रा के दौरान ही इसे फुल चार्ज करें, अन्यथा 80% तक चार्ज करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। अधिक चार्जिंग से बैटरी गर्म होती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
रात को करें चार्जिंग
गर्मियों में रात के समय बैटरी चार्ज करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प होता है। रात के समय वातावरण ठंडा होता है, जिससे चार्जिंग के दौरान बैटरी का तापमान नियंत्रित रहता है।
भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिलों की मांग में जबरदस्त उछाल, एंट्री-लेवल बाइक्स की बिक्री घटी
चार्जिंग से पहले इंजन को ठंडा करें
अगर आपने हाल ही में वाहन चलाया है, तो बैटरी गर्म होगी। ऐसे में तुरंत चार्ज करने से तापमान और बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि इंजन को कुछ समय ठंडा होने दें और फिर चार्जिंग शुरू करें।
तेज रफ्तार और ब्रेकिंग से बचें
अचानक गति बढ़ाना और बार-बार ब्रेक लगाना बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। कोशिश करें कि वाहन को एक समान गति पर चलाएं, जिससे बैटरी की कार्यक्षमता बनी रहे।
छायादार स्थान में पार्क करें
वाहन को तेज धूप में पार्क करने से बचें। इससे वाहन की बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बहुत गर्म हो जाते हैं, जिससे बैटरी में थर्मल रनअवे जैसी खतरनाक प्रक्रिया शुरू हो सकती है। गर्मियों में ईवी बैटरी की देखभाल अत्यंत जरूरी है। उपरोक्त सावधानियों को अपनाकर आप न सिर्फ बैटरी की उम्र बढ़ा सकते हैं बल्कि खुद को किसी भी दुर्घटना से बचा सकते हैं।
