Kawasaki KLX 230: भारी प्राइस कट के साथ ऑफ-रोडिंग का नया किंग
Kawasaki KLX 230 features: ऑफ-रोड बाइक कावासाकी ने अपनी लोकप्रिय डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल KLX 230 की कीमत में भारी कमी की घोषणा की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Kawasaki KLX 230 की कीमत हुई कम। (सौ. Kawasaki KLX 230)
Kawasaki KLX 230: ऑफ-रोड बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कावासाकी ने अपनी लोकप्रिय डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल KLX 230 की कीमत में भारी कमी की घोषणा की है। पहले 3.33 लाख रुपए एक्स-शोरूम में बिकने वाली यह बाइक अब मात्र 1.99 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। इस तरह कीमत में 1.30 लाख रुपए की कटौती की गई है, जिससे यह सेगमेंट में एक बेहद किफायती और दमदार विकल्प बन गई है। इसका सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210 से होगा।
मेड इन इंडिया: कीमत घटने का बड़ा कारण
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अब Kawasaki KLX 230 का निर्माण भारत में होगा। ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्शन के चलते निर्माण लागत कम हुई है, और यही वजह है कि इतनी बड़ी कीमत कटौती संभव हो पाई। हालांकि, कावासाकी ने कहा है कि बाइक के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। KLX 230 पहले की तरह एक बेहतरीन डुअल-स्पोर्ट मशीन बनी रहेगी।
पावरफुल फीचर्स और दमदार सस्पेंशन
KLX 230 में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है, जिनकी ट्रैवल कैपेसिटी क्रमशः 240 मिमी और 250 मिमी है। बाइक में 21-18 वायर-स्पोक व्हील सेटअप और 265 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए आदर्श है। दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 7.6 लीटर का फ्यूल टैंक इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
अब नहीं पड़ेगा महंगा, Kawasaki बाइक पर जबरदस्त छूट, साथ में मिल रहा 46 हजार का फायदा
पेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
इंजन और परफॉर्मेंस
इस मोटरसाइकिल में 233 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18 बीएचपी पावर और 18 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 136 किलोग्राम के हल्के वज़न, दमदार सस्पेंशन और मजबूत चेसिस के साथ यह बाइक कठिन से कठिन रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्म करती है।
Hero Xpulse 210 से सीधा मुकाबला
इस सेगमेंट में KLX 230 का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी हीरो एक्सपल्स 210 है। 1.75 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत वाली एक्सपल्स 210 में आगे 210 मिमी और पीछे 205 मिमी ट्रैवल वाला सस्पेंशन, 21-18 वायर-स्पोक व्हील सेटअप, हाई फेंडर, स्लीक डिज़ाइन और डुअल-चैनल ABS मिलता है। इसमें 210 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 24 बीएचपी और 21 एनएम टॉर्क देता है। हालांकि पावर में यह KLX 230 से आगे है, लेकिन इसका वज़न 170 किलोग्राम है, जो कावासाकी के हल्के और फुर्तीले डिजाइन के मुकाबले भारी पड़ सकता है।
ये भी पढ़े: कार में लॉक होने से बच्चों की जान पर खतरा: जानें बचाव के जरूरी उपाय
ध्यान दें
कीमत में भारी कटौती के साथ Kawasaki KLX 230 अब भारतीय ऑफ-रोडिंग मार्केट में एक मजबूत चुनौती पेश कर रही है। हल्का वज़न, दमदार सस्पेंशन और भरोसेमंद इंजन इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं, खासकर उन राइडर्स के लिए जो एडवेंचर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
