कम बजट में कार की पूरी सुरक्षा! Jio EyeQ Dashcam हुआ लॉन्च, 3 हजार में मिलेगा GPS और AI फीचर्स का दम
JioEyeQ Dashcam: कार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं और महंगे डैशकैम खरीदना संभव नहीं है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio ने किफायती कीमत में नया स्मार्ट डैशकैम Jio EyeQ लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio EyeQ (Source. Jio)
Best Dashcam In India: अगर आप अपनी कार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं और महंगे डैशकैम खरीदना संभव नहीं है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio ने किफायती कीमत में नया स्मार्ट डैशकैम Jio EyeQ लॉन्च कर दिया है। यह GPS इनेबल्ड डिवाइस HD वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है और कई एडवांस फीचर्स से लैस है। यह डैशकैम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां से ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
कितनी है कीमत? EMI का भी विकल्प
Jio EyeQ Dashcam की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध करा रही है।
- 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI
- हर महीने करीब 1,166 रुपये का भुगतान
- Amazon पर 2% कूपन डिस्काउंट का भी ऑफर
यानी कम बजट में भी कार की सुरक्षा अब आसान हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
ड्राइविंग लाइसेंस वालों की टेंशन खत्म, 50 साल की उम्र तक वैध रह सकता है DL, RTO के चक्कर भी होंगे बंद
मिलते हैं ये दमदार फीचर्स
Jio EyeQ कई ऐसे फीचर्स के साथ आता है जो आमतौर पर महंगे डैशकैम में देखने को मिलते हैं।
GPS सपोर्ट
इसमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है, जिससे रिकॉर्ड किए गए वीडियो की सटीक लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। हादसे या विवाद की स्थिति में यह फीचर बेहद काम आता है।
2MP FHD कैमरा
यह डैशकैम 2 मेगापिक्सल के फुल HD कैमरा के साथ आता है, जिसमें 140 डिग्री का अल्ट्रा वाइड एंगल मिलता है। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा कवर हो जाता है।
AI और सेफ्टी फीचर्स
- पैदल चलने वालों की डिटेक्शन
- कॉलिजन डिटेक्शन
- इमरजेंसी रिकॉर्डिंग
इसके अलावा इसमें नाइट विजन सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे रात में भी साफ रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
ये भी पढ़े: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ला रही ग्रेडेड ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम
स्टोरेज और कनेक्टिविटी
डिवाइस के साथ 32GB माइक्रोएसडी कार्ड मिलता है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन WiFi और माइक सपोर्ट भी है, जिससे वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी संभव है।
ऐसे करें कनेक्ट
Jio EyeQ को JioThings ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन में यह ऐप इंस्टॉल करके डैशकैम को पेयर कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग और वीडियो एक्सेस किया जा सकता है। कम कीमत में GPS, AI और नाइट विजन जैसे फीचर्स के साथ Jio EyeQ उन लोगों के लिए खास साबित हो सकता है जो अपनी कार की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।
