जुलाई 2025 में धमाकेदार छूट, इन SUV पर 3 लाख तक का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स
जुलाई 2025 में SUV खरीदने की योजना हैं, तो Jeep India आपके लिए शानदार ऑफर्स ला रहा है। कंपनी ने अपनी तीन प्रमुख SUVs पर शानदार ऑफर्स निकाले है जो आने वाले समय में आपको फायदा देंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
ये SUV है सबसे बढ़िया। (सौ. Freepik)
अगर आप जुलाई 2025 में एक प्रीमियम SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Jeep India आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी ने अपनी तीन प्रमुख SUVs – Jeep Compass, Jeep Meridian और Jeep Grand Cherokee पर ₹3.90 लाख तक की छूट की घोषणा की है। ये ऑफर सीमित समय और चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू हैं, और कुछ विशेष पेशेवरों जैसे डॉक्टर्स, कॉर्पोरेट कर्मचारी, और लीजिंग फर्म्स के लिए अतिरिक्त बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।
Jeep Meridian: सबसे बड़ी छूट के साथ
Jeep की 7-सीटर प्रीमियम SUV Meridian पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को मिल रहा है:
- ₹2.30 लाख का कंज्यूमर डिस्काउंट
- ₹1.30 लाख तक का कॉर्पोरेट ऑफर
- डॉक्टर्स और लीजिंग फर्म से जुड़े प्रोफेशनल्स को ₹30,000 तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट
हालांकि ध्यान दें, प्रोफेशनल बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर को एक साथ क्लब नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
Jeep Compass: मिड-सेगमेंट SUV के लिए बेहतर डील
बजट में प्रीमियम SUV खरीदने वालों के लिए Jeep Compass एक अच्छा विकल्प है। इसपर मिल रहे हैं:
- ₹2.80 लाख तक के कंज्यूमर और कॉर्पोरेट ऑफर्स
- डॉक्टर्स और स्पेशल प्रोफेशनल्स के लिए ₹15,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट
- कुल मिलाकर अधिकतम ₹2.95 लाख तक का लाभ उठाया जा सकता है
Grand Cherokee: लग्जरी SUV पर सीधे ₹3 लाख की छूट
Jeep की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee (Limited O वेरिएंट) पर कंपनी ने ₹3 लाख की सीधी छूट देने की घोषणा की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹67.50 लाख है और इस पर कोई अन्य ऑफर नहीं है, लेकिन बड़ी कीमत में सीधे छूट इसे एक वैल्यू फॉर मनी लग्जरी SUV बनाती है।
एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: Jeep Wave Ownership Program
Jeep अपने ग्राहकों को सिर्फ गाड़ी नहीं देती, बल्कि एक प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस भी प्रदान करती है। इसके लिए कंपनी ने “Jeep Wave Ownership Program” लॉन्च किया है, जिसमें मिलते हैं:
- प्रीमियम सर्विसेस
- मेंटेनेंस बेनिफिट्स
- बेहतरीन कस्टमर केयर सपोर्ट
ये भी पढ़े: Hyundai Creta बनी जून 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
कैसे उठाएं इन ऑफर्स का लाभ?
इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए अपने नजदीकी Jeep डीलर से संपर्क करें। वहां से आप जान सकते हैं कि आप किस स्कीम के लिए पात्र हैं और कौन-सा ऑफर आपके लिए सबसे फायदेमंद रहेगा। ध्यान दें कि कुछ स्कीम्स आपस में कंबाइन नहीं की जा सकती, इसलिए समझदारी से विकल्प चुनें।
Maruti के ऑफर्स की भी एक नजर
मारुति ने भी जुलाई 2025 के लिए अपनी एरिना रेंज की गाड़ियों पर कई ऑफर्स पेश किए हैं, जिनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट्स शामिल हैं। हालांकि:
- Dzire पर कोई ऑफर नहीं
- Swift पर सबसे ज्यादा फायदा
- Ertiga पर केवल ₹10,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट
