भारत की पहली हाइब्रिड बाइक: माइलेज में 100cc को देती है टक्कर, पेट्रोल खर्च होगा आधा
बजाज ने हाल ही में देश की पहली CNG मोटरसाइकिल पेश की थी, लेकिन इससे पहले Yamaha ने भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी थी, जो माइलेज और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में एक नया माइलस्टोन है।
- Written By: सिमरन सिंह
FZ-S Fi Hybrid में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: दुनियाभर में आज माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी को लेकर होड़ मची है। कारें तो पहले ही CNG और हाइब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध हो चुकी थीं, वहीं अब बाइक सेगमेंट भी इस दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। बजाज ने हाल ही में देश की पहली CNG मोटरसाइकिल पेश की थी, लेकिन इससे पहले Yamaha ने भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी थी, जो माइलेज और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में एक नया माइलस्टोन है।
FZ-S Fi हाइब्रिड: दमदार इंजन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का मेल
Yamaha की FZ-S Fi Hybrid बाइक को 149cc ब्लूकोर इंजन के साथ पेश किया गया है, जो OBD-2B एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है। इसकी खास बात है Yamaha की Smart Motor Generator (SMG) टेक्नोलॉजी, जो बाइक को हाइब्रिड पावर देती है। SMG के साथ इस बाइक में Stop & Start System (SSS) भी दिया गया है, जो पेट्रोल बचत में अहम भूमिका निभाता है।
कैसे काम करती है यह हाइब्रिड बाइक?
बाइक में लगा SMG टेक्नोलॉजी इंजन को बैटरी-सपोर्टेड एक्सीलरेशन देता है। ट्रैफिक के दौरान जब रुक-रुक कर चलने की स्थिति होती है, तो यह टेक्नोलॉजी इंजन पर लोड को कम करती है। वहीं Stop & Start System बाइक को ट्रैफिक सिग्नल या रुकावट के दौरान अपने आप बंद कर देता है और जैसे ही क्लच दबाया जाता है, बाइक दोबारा स्टार्ट हो जाती है। यह फीचर पेट्रोल की काफी बचत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hero VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, 187Km की रेंज, 90kmph की स्पीड और बनाया एशिया रिकॉर्ड
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
माइलेज और कीमत
हालांकि Yamaha ने अभी तक आधिकारिक माइलेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन राइडर्स के अनुसार यह बाइक एक लीटर में लगभग 60 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.44 लाख से शुरू होती है, जो इसे 150cc सेगमेंट की स्मार्ट और फ्यूल-इकॉनॉमिक बाइक बनाती है।
