इंडिया में जल्द बदलने वाला है ड्राइविंग का स्टाइल! बिना क्लच वाली गाड़ियों का होगा बोलबाला, जानें इसके फायदे
Automatic Car Driving Benefits: ऑटोमैटिक कारें ड्राइविंग को आरामदायक और सुविधाजनक बनाती हैं। इनमें क्लच पेडल नहीं होता, जिससे ट्रैफिक में परेशानी कम होती है। ये नए ड्राइवरों के लिए भी आसान होती हैं।
- Written By: अक्षय साहू
भारत में तेजी से बढ़ रहा है ऑटोमैटिक कारों का चलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cars Without Clutch: आजकल सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक और गाड़ियों की संख्या ने ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ट्रैफिक जाम में बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना बहुत ही थकाऊ हो सकता है। ऐसे में भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां ये केवल महंगी और लग्जरी कारों में ही मिलती थीं, वहीं अब ये बजट सेगमेंट की कारों में भी उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों के कुछ प्रमुख फायदे:
ड्राइविंग में आराम
ऑटोमैटिक कारों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनका चलाना बेहद आरामदायक होता है। इनमें क्लच पेडल नहीं होता, जिससे ड्राइवर को बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं होती। खासकर ट्रैफिक में, जहां बाएं पैर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, यहां यह परेशानी नहीं होती। ड्राइवर को केवल ब्रेक और एक्सीलेटर पर ध्यान देना होता है, जिससे ड्राइविंग बहुत आसान और आरामदायक बन जाती है।
नए ड्राइवरों के लिए आसान
जो लोग ड्राइविंग सीख रहे हैं, उनके लिए क्लच और गियर का सही तालमेल बैठाना सबसे कठिन काम होता है। मैनुअल कारों में क्लच न छोड़ने पर गाड़ी झटके से बंद हो सकती है, लेकिन ऑटोमैटिक कारों में ऐसा कोई खतरा नहीं होता। इनमें क्लच पेडल ही नहीं होता, जिससे नए ड्राइवरों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सड़क पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं। इससे ड्राइविंग सीखना काफी सरल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
चढ़ाई वाले रास्तों पर बेहतर नियंत्रण
हिल-होल्ड फीचर वाली ऑटोमैटिक कारें पहाड़ी रास्तों या खड़ी चढ़ाई वाले रास्तों पर बहुत मददगार साबित होती हैं। मैनुअल कारों में चढ़ाई पर गाड़ी पीछे जा सकती है, लेकिन ऑटोमैटिक कारों में यह फीचर गाड़ी को स्थिर बनाए रखता है, जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है और ढलान पर ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित बनती है।
सुरक्षा पर ध्यान
ऑटोमैटिक कारों में गियर बदलने के लिए ड्राइवर को बार-बार अपना हाथ गियर लीवर पर नहीं रखना पड़ता, जिससे उसके दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर बने रहते हैं। यह सड़क पर नियंत्रण बनाए रखने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जो सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: 10.99 लाख में Maruti e-Vitara? BaaS मॉडल में कितना सस्ता, कैसा रहेंगा आपकी जेब पर असर
इस प्रकार, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें न केवल ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बनाती हैं, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के मामले में भी बेहतर विकल्प साबित होती हैं।
