भारत का पहला बुलेटप्रूफ इन्फैंट्री व्हीकल ‘महिंद्रा मार्क्समैन’, आतंकवाद और ग्रेनेड हमलों से देता है दमदार सुरक्षा
भारत का पहला आर्मर्ड इन्फैंट्री मोबिलिटी वाहन है महिंद्रा मार्क्समैन (Mahindra Marksman)। इसे विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों और पारंपरिक सैन्य मिशनों दोनों में उपयोग के लिए तैयार किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Marksman कुछ है खास। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश की रक्षा, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को छोटे हथियारों और ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा प्रदान करने वाला भारत का पहला आर्मर्ड इन्फैंट्री मोबिलिटी वाहन है महिंद्रा मार्क्समैन (Mahindra Marksman)। इसे विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों और पारंपरिक सैन्य मिशनों दोनों में उपयोग के लिए तैयार किया गया है।
इतिहास: 2009 में हुआ था पहला अनावरण
महिंद्रा मार्क्समैन को पहली बार साल 2009 में सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था। इसे सबसे पहले मुंबई पुलिस की विशेष इकाई ‘फोर्स वन’ ने उपयोग में लिया। इसके बाद केंद्रीय औऱ राज्य स्तरीय कई पुलिस बलों जैसे सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF) और सीआईएसएफ (CISF) ने इसे अपने बेड़े में शामिल किया।
डिज़ाइन: जबरदस्त सुरक्षा के लिए बना है यह कवच वाहन
1. बाहरी ढांचा (Sides)
महिंद्रा मार्क्समैन 7.62×51mm NATO Ball M80, 7.62×39mm Ball PS और 5.56×45mm Ball M193 जैसे हथियारों की 10 मीटर दूरी से 90 डिग्री कोण पर तीन सीधे हमलों को झेलने की क्षमता रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
Myanmar Government का बड़ा फैसला: आंग सान सू की की सजा हुई कम, पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट हुए रिहा
CRPF में 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
2. ऊपरी सुरक्षा (Top)
यह वाहन इन्हीं हथियारों की 10 मीटर दूरी से 45 डिग्री कोण पर होने वाले तीन हमलों को भी सहने में सक्षम है।
3. फर्श सुरक्षा (Floor)
इसके नीचे दो जर्मन मानक के DM 51 हैंड ग्रेनेड एकसाथ फटने की स्थिति में भी वाहन में मौजूद कर्मियों को कोई नुकसान नहीं होता।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अतिरिक्त सुरक्षा विशेषताएं
- सभी वेल्डिंग और जोड़ों पर ओवरलैप संरचना दी गई है।
- पिछले हिस्से में स्टोरेज बॉक्स है जो वाहन के पिछले दरवाज़े से प्रवेश करते समय भी सुरक्षा देता है।
- मशीन गन माउंट के साथ 270 डिग्री घूमने वाला कपोला दिया गया है।
- सात फायरिंग पोर्ट्स हैं जिससे टीम पूरे परिप्रेक्ष्य में जवाबी कार्रवाई कर सकती है।
- पीछे की ओर फेसिंग बुलेटप्रूफ सीटें और बड़ी खिड़कियां ऑपरेशन में पूरी सहायता देती हैं।
- सर्च लाइट ड्राइवर द्वारा अंदर से नियंत्रित होती है।
- वाहन के पीछे का डेड ज़ोन देखने के लिए रियर व्यू कैमरा और स्क्रीन की सुविधा भी मौजूद है।
