Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदेशी कार कंपनी Nissan का पसंदीदा जगह बना भारत, 65 देशों में भेजी जा रही भारत में बनी कारें

निसान मोटर इंडिया पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी, लेकिन अब यह 45 अन्य देशों में भी बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के रूप में भेजी जा रही है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 03, 2025 | 11:24 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत में बनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘मैग्नाइट’ के एलएचडी वर्जन का एक्सपोर्ट शुरू करने के साथ ही जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान के लिए भारत एक ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में उभरा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष फ्रैंक टॉरेस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए पहले से घोषित उत्पादों के अलावा हाइब्रिड और सीएनजी वाहनों को भी उतारने पर पर विचार कर रही है। निसान ने विदेशों में निर्यात के लिए बाएं हाथ से ड्राइव (एलएचडी) वाली मैग्नाइट की 10,000 यूनिट्स की आपूर्ति शुरू कर दी है।

फ्रैंक टॉरेस ने आगे बताया कि भारत निसान के लिए वैश्विक निर्यात केंद्रों में से एक के रूप में आगे बढ़ रहा है। मैग्नाइट के बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के निर्यात की शुरुआत के साथ हम अब कुल 65 देशों को इसका निर्यात करेंगे। इस तरह भारत निसान के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक निर्यात केंद्रों में से एक बन जाएगा।

पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी कंपनी

निसान मोटर इंडिया पहले 20 देशों को मैग्नाइट का निर्यात कर रही थी, लेकिन अब यह 45 अन्य देशों में भी बाएं हाथ के ड्राइव वर्जन के रूप में भेजी जा रही है। इस महीने कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में 2,000 यूनिट्स और मेक्सिको सहित चुनिंदा लैटिन अमेरिकी बाजारों में एलएचडी मैग्नाइट की 5,100 से अधिक यूनिट्स का निर्यात करने की योजना बनाई है।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा

Nissan Magnite पर बड़ी राहत: कीमत बढ़ने के बाद ₹1.20 लाख तक के फायदे, 22 जनवरी से पहले बुकिंग जरूरी

Car Price Hike 2026: नए साल में महंगी हुई कारें, जनवरी से बढ़ गए दाम, जानिए कौन सी कंपनियां शामिल

निसान की कारें होंगी महंगी: 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी, Magnite खरीदने वालों को झटका

2026 इलेक्ट्रिक कार के लिए बेहतर अवसर

इस महीने के अंत तक मैग्नाइट के एलएचडी वर्जन की 10,000 से अधिक यूनिट्स की कुल सप्लाई होने की संभावना है। इसके साथ ही टॉरेस ने आश्वस्त किया कि निसान और होंडा के संभावित विलय से कंपनी की नए उत्पादों की घोषित योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। निसान ने भारतीय बाजार में मझोले आकार के दो एसयूवी मॉडल और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारने की घोषणा की हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के अंत तक भारत में अपने घरेलू और निर्यात मात्रा को तीन गुना बढ़ाकर एक लाख इकाई प्रति वर्ष करने का लक्ष्य भी रखा है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए पहले घोषित सभी योजनाएं पटरी पर हैं और निकट भविष्य में वृद्धि को तेज करने के लिए और कदम उठाने के बारे में भी सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम अपनी कारों में हाइब्रिड और सीएनजी जैसे नए ईंधन विकल्प देने का भी अध्ययन कर रहे हैं। ईवी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसे हम वित्त वर्ष 26 के अंत से पहले पेश करेंगे।”

India becomes global export hub for nissan cars made in india are being sent to 65 countries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 11:24 AM

Topics:  

  • Nissan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.