भारत में आ गयी है नई BMW 7 Series और i7, 1.95 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे सिनेमा हॉल जैसे फीचर्स

BMW 7 Series: BMW ने भारत में नई 7 Series और ऑल-इलेक्ट्रिक i7 लॉन्च की है। 1.95 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार में 728 किमी की रेंज और 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
BMW 7 Series launch in india
बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भारत में लॉन्च(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New BMW 7 Series India Launch: जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी सबसे लग्जरी सेडान नई 7 Series और ऑल-इलेक्ट्रिक i7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इन शानदार कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहकों को गाड़ियों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी।

BMW 7 Series Price in India
भारत में 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होगी BMW 7 सीरीज की कीमत (सोर्स- सोशल मीडिया)

वेरिएंट्स और भारत में असेंबली

BMW ने इस फ्लैगशिप कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में पेश किया है। पेट्रोल वेरिएंट 740 xDrive और इलेक्ट्रिक वेरिएंट i7 50 xDrive की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। वहीं, इसका सबसे पावरफुल वर्जन i7 M70 xDrive 2.65 करोड़ रुपये में मिलेगा। जर्मनी के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां इस कार को स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जा रहा है, जबकि i7 M70 मॉडल को इंपोर्ट किया जाएगा।

bmw 7 series launch in india
पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मिलेंगे दोनों ऑप्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)

रेंज और परफॉर्मेंस का दम

इलेक्ट्रिक i7 में 112.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 728 किलोमीटर तक की जबरदस्त ड्राइविंग रेंज देती है। 250 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से इसकी बैटरी को केवल 28 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कार के अंदर मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा अहसास

कार का इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक और लग्जरी है। इसके केबिन में डैशबोर्ड पर 17.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 14.6 इंच की पैसेंजर स्क्रीन दी गई है। पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स और छत पर 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार में 36-स्पीकर वाला सराउंड साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ भी मौजूद है।

BMW new brand ambassador ranveer singh
BMW 7 सीरीज की लॉन्च पर भारत में कंपनी के नए ब्रांड एम्बेसडर रणवीर सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)
BMW 7 Series launch in india
Wagon R Facelift: पहली कार खरीदने वालों की पसंद में क्या नया जोड़ेगी Maruti? जानें क्या हो सकता है अपडेट

5-स्टार सेफ्टी और तगड़ा मुकाबला

सुरक्षा के लिहाज से कार में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और कई एयरबैग्स दिए गए हैं। इसे Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में नई BMW 7 Series का सीधा मुकाबला Mercedes-Benz S-Class से होगा, जबकि इलेक्ट्रिक i7 की टक्कर Mercedes-Benz EQS और Porsche Taycan जैसी गाड़ियों से होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com