अपडेटेड Hyundai i20 हुई और भी प्रीमियम, जानें क्या हैं 5 बड़े बदलाव
Hyundai Motor India लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 को नए अवतार पेश कर रहा है। इस बार कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कई अहम अपडेट किए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai i20 में क्या कुछ है खास। (सौ. Hyundai)
Hyundai Motor India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 को नए अवतार में पेश किया है। इस बार कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कई अहम अपडेट किए हैं। इनमें नए वेरिएंट की एंट्री, मौजूदा वेरिएंट्स में प्रीमियम फीचर्स का इजाफा और एक नया इंफोटेनमेंट एक्सेसरी भी शामिल है।
अब और ज्यादा किफायती हुई Hyundai i20
i20 में अब भी वही पुराना 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86.7 bhp की पावर और 114.7 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत अब ₹7.04 लाख से शुरू होकर ₹11.24 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
नया Magna Executive वेरिएंट
Hyundai ने i20 की रेंज में नया Magna Executive वेरिएंट जोड़ा है, जिसकी कीमत ₹7.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो सीमित बजट में फीचर-रिच कार खरीदना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम
अब नहीं संभले तो पड़ेगा महंगा, 45°C गर्मी में निकलना जानलेवा, बाइक वालों के लिए बड़ा अलर्ट
अब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत
Magna वेरिएंट में अब मिलेगा iVT गियरबॉक्स
अब Hyundai ने Magna वेरिएंट में भी iVT (Intelligent Variable Transmission) का ऑप्शन दे दिया है। इसकी कीमत ₹8.88 लाख है और यह खासतौर पर शहरी ग्राहकों के लिए आरामदायक और क्लच-फ्री ड्राइविंग का अनुभव देगा।
अब सस्ती वैरिएंट्स में भी मिलेगा सनरूफ
जो सनरूफ पहले सिर्फ टॉप मॉडल्स में आता था, अब वह Magna और Sportz (O) वेरिएंट्स में भी मिलेगा। यह एक बड़ा बदलाव है, जिससे युवा ग्राहकों को और आकर्षित करने की कोशिश की गई है।
Xiaomi YU7: दमदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक SUV
Sportz (O) वेरिएंट में मिला टॉप एंड का टच
अब Sportz (O) वेरिएंट को Smart Key, Push-Button Start, Bose 7-स्पीकर साउंड सिस्टम और Smart Electric Sunroof जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस कर दिया गया है।
नया इंफोटेनमेंट एक्सेसरी
Hyundai ने 25.55 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को Genuine Accessory के रूप में पेश किया है, जिसकी कीमत ₹14,999 है। यह सिस्टम वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है और इसमें रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है। इसके साथ 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
