Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़कर इसे और ज्यादा प्रीमियम बना दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Creta (Source. Hyundai)
Hyundai Creta Summer Edition Launch: Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर SUV Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़कर इसे और ज्यादा प्रीमियम बना दिया है। खास बात यह है कि अब पहले से ज्यादा एडवांस सुविधाएं कम कीमत वाले वेरिएंट्स में भी मिलेंगी, जिससे मिडिल क्लास ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।
बिक्री में पहले से नंबर 1
Hyundai Creta पहले से ही अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक, अब तक इसकी 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। सिर्फ FY26 में ही इस कार की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाती है।
कीमत और इंजन ऑप्शन
Creta Summer Edition की शुरुआती कीमत ₹12.05 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में ₹17.88 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें पहले की तरह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
Hero VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, 187Km की रेंज, 90kmph की स्पीड और बनाया एशिया रिकॉर्ड
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
नए फीचर्स से हुई लैस
इस बार Hyundai ने अलग-अलग वेरिएंट्स में कई नए फीचर्स जोड़े हैं:
- बेस EX वेरिएंट में अब Smart Key और Push Button Start मिलेगा
- EX(O) वेरिएंट में LED हेडलैंप, DRLs, रियर कैमरा और सनशेड जैसी सुविधाएं
- S(O) और Knight वेरिएंट में Dashcam जोड़ा गया है, जिसमें रिकॉर्डिंग और मोबाइल ऐप सपोर्ट मिलेगा
टॉप वेरिएंट में हाईटेक फीचर्स
ऊपर के वेरिएंट्स में और भी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है:
- SX वेरिएंट में 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर और डैशकैम
- SX Premium वेरिएंट में Surround View Monitor (SVM), Blind Spot Monitor (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर
- ये सभी फीचर्स खासतौर पर शहर में ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं।
कंपनी ने क्या कहा?
लॉन्च के दौरान कंपनी के अधिकारी ने कहा, “Hyundai CRETA महज़ एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी विरासत है जिसने भारत में SUV बाज़ार को आकार देने में एक निर्णायक भूमिका निभाई है।”
उन्होंने आगे बताया, “CRETA Summer Edition वेरिएंट्स की शुरुआत, उन्नत तकनीक और आराम को और अधिक सुलभ बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
ये भी पढ़े: Traffic Jam की टेंशन खत्म: रोज की ड्राइविंग होगी आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
बढ़ती टक्कर में भी Creta आगे
मिड-साइज SUV सेगमेंट में लगातार नए मॉडल्स आ रहे हैं, लेकिन Creta अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। नए Summer Edition के जरिए Hyundai ने इसे और ज्यादा अपडेटेड और आकर्षक बना दिया है।
ग्राहकों के लिए क्या खास?
अगर आप नई SUV लेने की सोच रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अब आपको कम कीमत में ज्यादा फीचर्स मिलेंगे, जिससे आपकी ड्राइविंग और भी शानदार हो जाएगी।
