

7 Seater SUV Electric Car India: भारत में आज के समय में 7-सीटर SUV और MPV गाड़ियों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। लोगों को बड़ी फैमिली, लंबी यात्राएं और शानदार रोड प्रेजेंस की वजह से अपने परिवार के लिए ज्यादा स्पेस वाली कार पसंद आ रही हैं। जिस कारण से अब ऑटो कंपनियां सिर्फ पेट्रोल या डीजल कार नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी 7-सीटर गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में आने वाले समय में भारतीय बाजार में कई दमदार Electric SUV और MPV एंट्री की एंट्री होगी।
इसको लेकर वियतनामी कंपनी VinFast ने हाल ही में अपनी पहली 7-सीटर एमपीवी VinFast VF MPV7 पेश की है। इसके साथ ही कंपनी भारत में अपनी राइड-हेलिंग सेवा Green and Smart Mobility (GSM) शुरू करने की योजना में लगी हुई है। इस MPV में 60.13 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है जो लगभग 517 किमी की रेंज दे सकती है। लेकिन अभी कंपनी इसमें सीमित कलर ऑप्शन और कम फीचर्स देने की तैयारी कर रहे है। यह भी माना जा रहा है कि यह कार सीधे फैमिली और कैब मार्केट को टारगेट करने वाला है।
दुनिया के साथ चलते हुए Tata Motors अब अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इसमें Harrier EV के बाद अब Tata Safari EV भी लॉन्च के लिए तैयार में है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च करने की तैयार की जा रही है। जानकारी में बताया गया है कि Safari EV का डिजाइन मौजूदा ICE मॉडल जैसा रहने वाला है। वहीं इसमें बंद ग्रिल, नए एयरोडायनामिक व्हील्स और अपडेटेड LED टेल लैंप जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं नए मॉडल में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। वहीं बड़ी बैटरी लगभग 622 से 627 किमी तक की रेंज दे सकती है। आखिर में बता दें कि इसके टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी शामिल किया जाएगा।
वहीं Tata की अनपी आने वाली Tata Avinya X को लेकर भी बाजार में काफी चर्चा की है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 5, 6 और 7 सीट ऑप्शन में आ सकती है। जो कि करीब 5 मीटर लंबी SUV हाईटेक फीचर्स और लग्जरी इंटीरियर के साथ आएगी। इस मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे अलग प्रीमियम EV नेटवर्क के तहत बेचने की तैयार की जा रही है। जो यह तो साफ करता है कि Tata अब लग्जरी EV मार्केट में भी बड़ा दांव खेलने को तैयार है।
Maruti Suzuki ने भी इस लिस्ट में अना नाम शामिल कर लिया है। जिसमें वो अब इलेक्ट्रिक 7-सीटर सेगमेंट में उतरने को पूरी तरह तैयार है। वहीं कंपनी की YMC कॉन्सेप्ट MPV को eVitara प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जिसको 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। मॉडल के बारे में बताए तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन, कैप्टन सीटें, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स आने की उम्मीद है। इन बातों से एक बात तो साफ है कि आने वाला समय में भारतीय EV बाजार पूरी तरह बदलने वाला है।