

Highlight:
Royal Enfield ने आपनी 125वीं वर्षगांठ मनाई है।
125वीं वर्षगांठ पर Royal Enfield Classic 650 Hypershift को पेश किया गया।
इस बाइक के केवल 125 यूनिट ही उपलब्ध होंगी जिसके लिए पहले से बुकिंग होगी।
Royal Enfield Classic 650 Hypershift को कंपनी ने अपनी 125वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया है। वहीं यह मोटरसाइकिल अपने खास रंग और लिमिटेड एडिशन डिजाइन के कारण चर्चा में है। जिसमें कंपनी ने इसे भारत समेत अपने प्रमुख बाजारों में सीमित संख्या में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.26 लाख रुपये रखी गई है। साथ ही इसकी खास बात यह है कि इस एडिशन की सिर्फ 125 यूनिट ही उपलब्ध होंगी इसलिए इसे खरीदने के लिए इच्छुक ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
Royal Enfield ने जानकारी देते हुए बताया है कि Classic 650 Hypershift के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होंगे और 28 अक्टूबर तक चलेंगे। इसी दिन इसकी बिक्री भी शुरू होगी। जिसका सीधा मतलब है कि यह सामान्य मॉडल की तरह नियमित रूप से उपलब्ध रहने वाली बाइक नहीं है। सीमित यूनिट होने के कारण इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं कंपनी बताती है कि बाइक की डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी।
Classic 650 Hypershift में सबसे खास इसका स्पेशल पेंट फिनिश है। जिसमें रोशनी के कोण के अनुसार इसका रंग लाल, हरे और सुनहरे शेड्स में बदलता हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा टियरड्रॉप शेप वाले फ्यूल टैंक पर 125वीं वर्षगांठ का खास क्रेस्ट दिया गया है। साइड पैनल पर स्पेशल बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स इसके लुक को अलग बनाती हैं। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि Hypershift एडिशन में बदलाव मुख्य रूप से डिजाइन और कॉस्मेटिक फीचर्स तक सीमित हैं। साथ ही कंपनी ने इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है।
Royal Enfield Classic 650 के बारे में बताए तो इसमें 648cc का एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह 47hp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन Interceptor 650 जैसे दूसरे मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बाइक का चेसिस Super Meteor 650 से लिया गया है लेकिन इसके सस्पेंशन सेटअप में अंतर है।
इस बाइक की कीमत की बात करें तो Classic 650 Hypershift की एक्स-शोरूम कीमत ₹₹4,25,589 लाख है। वहीं इसके मुकाबले Classic 650 का Vallam Red वेरिएंट ₹3.68 लाख और Black Chrome वेरिएंट ₹3.82 लाख में उपलब्ध है। इस तरह Hypershift एडिशन बेस वेरिएंट से ₹58,000 और Black Chrome से ₹43,500 रुपये महंगा है।
वहीं सीधे तौर पर यह एडिशन उन लोगों के लिए आकर्षक हो सकता है जो Classic 650 का अलग लुक और सीमित संख्या में बनी मोटरसाइकिल चाहते हैं। लेकिन इंजन और मैकेनिकल सेटअप समान होने के कारण अतिरिक्त कीमत मुख्य रूप से इसके खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव पहचान के लिए है।