Chery की नई इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल से चार्ज होगी बैटरी, 200KM रेंज वाला स्कूटर भी पेश

Chery Electric Bike: Chery अब इलेक्ट्रिक कारों के बाद टू-व्हीलर सेगमेंट में आ रहा है। नए टू-व्हीलर ब्रांड Cinnox के तहत दो मॉडल पेश किए हैं। जो AI-पावर्ड तकनीक के साथ आ रहा है।
Chery new electric bike features a battery that can be charged using petrol Grow C3
Chery Electric Bike में क्या है खास।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Chery अब इलेक्ट्रिक कारों के बाद टू-व्हीलर भी बनाने वाला है।

  • नए टू-व्हीलर ब्रांड Cinnox के तहत दो मॉडल पेश करने पर काम कर रहा है।

  • कंपनी इसको दुनिया की पहली AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड इंटेलिजेंट क्रूजर बाइक बताता है।

Electric ADV Scooter: चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Chery अब इलेक्ट्रिक कारों के बाद टू-व्हीलर सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए टू-व्हीलर ब्रांड Cinnox के तहत दो मॉडल पेश किए हैं। इनमें Grow C3 नाम की रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल और एक प्योर-इलेक्ट्रिक एडवेंचर स्कूटर शामिल है। इसके अलावा कंपनी का एक किफायती इलेक्ट्रिक मोपेड चीन के सरकारी रेगुलेटरी दस्तावेजों में भी दिखाई दिया है।

Chery Grow C3: पेट्रोल जनरेटर से बढ़ेगी रेंज

Chery ने Grow C3 के बारे में बताए तो इसको दुनिया की पहली AI-पावर्ड रेंज-एक्सटेंडेड इंटेलिजेंट क्रूजर बाइक बताया है। यह कंपनी का दावा है जिसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इस बाइक की खासियत इसकी EREV तकनीक है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर बाइक को चलाती है जबकि छोटा पेट्रोल इंजन जनरेटर की तरह काम करके बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है।

वहीं इस व्यवस्था से लंबी दूरी की यात्रा में चार्जिंग की चिंता कम हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी बाइक की बैटरी क्षमता, मोटर पावर, पेट्रोल टैंक और कुल रेंज जैसी अहम जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। इसलिए इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है।

V2L फीचर और स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलेगी

Grow C3 में V2L यानी व्हीकल-टू-लोड तकनीक को देखे तो इसकी मदद से बाइक की बैटरी से अनुकूल बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिजली दी जा सकती है। यह सुविधा कैंपिंग और आउटडोर ट्रिप के दौरान उपयोगी हो सकती है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कॉल और म्यूजिक कनेक्टिविटी तथा OTA अपडेट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। OTA अपडेट का मतलब है कि सपोर्ट होने पर सॉफ्टवेयर को बिना सर्विस सेंटर जाए अपडेट किया जा सकता है।

Chery new electric bike features a battery that can be charged using petrol Grow C3
Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: ₹9.99 लाख की नई SUV या 28.65 km/l माइलेज वाली कार, कौन सी खरीदें?

इलेक्ट्रिक ADV स्कूटर में 200KM तक की दावा की गई रेंज

Cinnox ब्रांड के तहत पेश किए गए दूसरे मॉडल को प्योर-इलेक्ट्रिक ADV स्कूटर बताया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसकी रेंज 150 से 200 किलोमीटर तक हो सकती है। इसे ऑटोमोटिव चार्जर से चार्ज करने की सुविधा का भी दावा किया गया है। लेकिन चार्जिंग का प्रकार, समय और रेंज मापने का तरीका अभी स्पष्ट नहीं है।

Chery new electric bike features a battery that can be charged using petrol Grow C3
BYD की SUV तीन पहियों पर कैसे दौड़ी? DiSus-P टेक्नोलॉजी का कमाल देख हैरान रह जाएंगे

सस्ता इलेक्ट्रिक मोपेड भी आया सामने

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की फाइलिंग में Chery का एक इलेक्ट्रिक मोपेड भी दिखाई दिया है जिसका डिजाइन Yamaha Vino जैसा बताया जा रहा है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि नहीं की है। चीन में ऐसे मिलते-जुलते मोपेड की कीमत करीब 2,000 युआन बताई गई है लेकिन इसे Chery के मॉडल की कीमत नहीं माना जा सकता। अभी के लिए Grow C3 और इलेक्ट्रिक ADV स्कूटर की लॉन्च डेट, कीमत और भारत में उपलब्धता की घोषणा नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com