Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम

Smart Car Key: कार में स्मार्ट चाबियां सिर्फ लॉक और अनलॉक के लिए नहीं होती है। बता दें कि 2026 में लॉन्च होने वाली नई हैचबैक, SUV और सेडान कारों में मिलने वाली Smart Key अब कई एडवांस फीचर्स है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 16, 2026 | 05:39 AM

Smart Key (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Smart Key Hidden Features: कार में स्मार्ट चाबियां सिर्फ लॉक और अनलॉक के लिए नहीं होती है। बता दें कि 2026 में लॉन्च होने वाली नई हैचबैक, SUV और सेडान कारों में मिलने वाली Smart Key अब कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है जो ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और आसान बनती है। इसमें जानने वाली दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर लोग अपनी कार की चाबी में मौजूद इन छिपे फीचर्स के बारे में जानते भी नहीं हैं। कई बार होता यह है कि यह फीचर्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते है जो खासकर गर्मियों और इमरजेंसी की स्थिति के लिए बनाए गए है।

दूर से खोलें कार की खिड़कियां

बाजार में आने वाली कई आधुनिक कारों में Smart Key के जरिए विंडो कंट्रोल करने का फीचर शामिल होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अगर आप कार की चाबी का अनलॉक बटन कुछ सेकंड तक दबाकर रखे तो कार की सभी खिड़कियां अपने आप खुल जाती हैं। इसके साथ ही लॉक बटन को होल्ड करने पर विंडो बंद हो भी होती है। इस तरह का फीचर गर्मियों में काफी काम आता है क्योंकि कार में बैठने से पहले ही आप गर्म हवा को बाहर निकल सकते है।

भीड़भाड़ वाली पार्किंग में तुरंत मिलेगी कार

कई बार बड़ी पार्किंग में अपनी गाड़ी ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में Smart Key का पैनिक फीचर आपके काफी काम आ सकता है। इस फीचर को एक्टिव करते ही कार की लाइटें ब्लिंक करने लगती हैं और हॉर्न बजने लगता है। जिससे आपकी कार की लोकेशन आसानी से मिल जाती हैं। इश फीचर को सुरक्षा के साथ रोजमर्रा की सुविधा के लिए बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम

दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी

मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

बैटरी खत्म होने पर भी खुलेगी कार

आजकल बाजार में आ रही कार की Smart Key के अंदर एक छोटी मैकेनिकल चाबी भी छिपी होती है। जिससे रिमोट की बैटरी खत्म होने पर भी फिजिकल की की मदद से कार का दरवाजा खोला जा सकता है। कई Push Start कारों में देखा गया है कि बैटरी खत्म होने के बाद भी चाबी को स्टार्ट बटन के पास रखने पर इंजन चालू हो जाता है। इस फीचर का फायदा लंबी यात्रा के दौरान होता है।

ये भी पढ़े: Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम

AC ऑन कर देगा Remote Start फीचर

इन Keys के अंदर Remote Engine Start फीचर भी मिलता है। जिससे यूजर कार के बाहर से ही इंजन और AC स्टार्ट कर पाता है। जो कार को पहले ही ठंडी करने और कार के अंदर बैठे लोगों को आरामदायक अनुभव देने के लिए है।

लॉक करते ही अपने आप फोल्ड होंगे मिरर

कई कारों में Auto Fold ORVM फीचर दिया जा रहा है। जिसमें जैसे ही आप कार लॉक करते हैं तो साइड मिरर अपने आप फोल्ड हो जाते हैं और अनलॉक करते ही वापस खुल जाते हैं। इस फीचर को तंग पार्किंग स्पेस में मिरर को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।

Hidden inside car smart key most useful this summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 05:39 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.